• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 26 मार्च 2025,  11:51 PM IST
  • 1306
जनजातीय विकास को रफ्तार: मुख्यमंत्री ने 'धरती आबा अभियान' की समीक्षा, पक्के आवास और सुविधाओं पर जोर

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए समयबद्ध कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए।

आवास से लेकर शिक्षा और रोजगार तक फोकस

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना के माध्यम से जनजातीय समुदाय के पात्र लाभार्थियों को पक्के मकान उपलब्ध कराने पर जोर दिया। इसके अलावा, उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और आधारभूत संरचना के विकास को अभियान का अहम हिस्सा बनाने की बात कही।

समग्र विकास की ओर कदम

इस बैठक में जनजातीय समुदाय के संपूर्ण विकास पर चर्चा हुई और सरकार द्वारा उनकी आजीविका और जीवन स्तर सुधारने के लिए हरसंभव प्रयास करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि इस अभियान के तहत हर पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले, ताकि समाज में समावेशी विकास की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकें।


Add Comment


Add Comment

960030820260416021008965415.png
813030820260459501008965901.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter