• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
भोपाल और भी
CMO के चेहरे पर पोती कालिख, चक्काजाम
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 29 मार्च 2025,  05:19 PM IST
  • 356
धार्मिक ध्वज हटाने पर बवाल: दमोह में CMO प्रदीप शर्मा के चेहरे पर कालिख, निलंबन की मांग

मध्यप्रदेश के दमोह में शनिवार (29 मार्च) को धार्मिक ध्वज हटाने के मामले में जमकर बवाल हो गया। नगर पालिका के CMO प्रदीप शर्मा ने घंटा घर इलाके में लगे धार्मिक ध्वज को हटाने के लिए सफाई कर्मचारी भेजे थे। जैसे ही इस बात की जानकारी हिंदू संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं को मिली, उनका आक्रोश फूट पड़ा।

CMO के चेहरे पर पोती कालिख, चक्काजाम

ध्वज हटवाने के विरोध में भाजपा और हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों ने नगर पालिका CMO प्रदीप शर्मा के चेहरे पर कालिख पोत दी और इसके बाद चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि CMO को तुरंत निलंबित किया जाए।

कैसे शुरू हुआ विवाद?

नवरात्रि के शुभारंभ पर हिंदूवादी संगठन के लोग घंटा घर में धार्मिक ध्वज लगा रहे थे। इस दौरान नगर पालिका के कर्मचारियों ने उन्हें ध्वज लगाने से रोक दिया। इससे नाराज कार्यकर्ता सीएमओ के घर पहुंचे और उनके चेहरे पर कालिख पोत दी। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सीएमओ ने जानबूझकर धार्मिक ध्वज हटाने का आदेश दिया था।

निलंबन की मांग और चेतावनी

बवाल बढ़ने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। भाजपा युवा नेता अनुराग यादव और विवेक अग्रवाल ने चेतावनी दी कि हिंदू धर्म के विरोधियों के साथ ऐसा ही व्यवहार किया जाएगा।

कलेक्टर सुधीर कोचर ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों को सुना जाएगा और जांच रिपोर्ट 10 अप्रैल तक सरकार को भेजी जाएगी। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक सीएमओ के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।

RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37

RO. NO 13404/ 37

Add Comment


Add Comment

629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 37
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 37
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 37
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 37
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter