• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
देश विदेश और भी
प्रोटीन का बढ़ा स्तर किडनी के लिए खतरनाक, जानें कैसे करें कंट्रोल
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 31 मार्च 2025,  03:58 PM IST
  • 330
प्रोटीन का बढ़ा स्तर किडनी के लिए खतरनाक, जानें कैसे करें कंट्रोल

किडनी शरीर का एक अभिन्न अंग है, लेकिन खानपान की गलत आदतें और बिगड़े हुए लाइफस्टाइल के कारण इसमें कई बीमारियां हो सकती हैं। शरीर में अगर प्रोटीन का लेवल बढ़ता है तो किडनी पर दबाव पड़ता है, जिससे किडनी खराब होने का खतरा बढ़ जाता है।

डॉक्टर का क्या कहना है?

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के नेफ्रोलॉजी विभाग में डॉ. हिमांशु वर्मा बताते हैं कि शरीर में प्रोटीन का स्तर बढ़ने से किडनी की कार्यक्षमता कम हो जाती है। गंदे पदार्थों को शरीर से निकालने में समस्या होती है, जिससे किडनी खराब हो सकती है।

कितना होना चाहिए प्रोटीन का स्तर?

शरीर में प्रोटीन का सामान्य स्तर 6.4 से 8.3 ग्राम/डीएल होता है। अगर यह स्तर 8.3 ग्राम/डीएल से अधिक हो जाता है, तो इसे हाई प्रोटीन माना जाता है, जो मांसपेशियों की कमजोरी, थकान और किडनी की समस्याएं पैदा कर सकता है।

प्रोटीन का स्तर कैसे करें नियंत्रित?

  • डाइट में अनाज, फल और सब्जियों का सेवन बढ़ाएं।

  • प्रोटीन वाले फूड्स जैसे अंडे, मछली और दालों का सेवन सीमित करें।

  • नियमित व्यायाम करें और रोजाना कम से कम आधा घंटा एक्सरसाइज करें।

  • पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। रोज कम से कम आठ गिलास पानी का सेवन करें।

स्वास्थ्य संबंधी ताजा अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter