• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
धमतरी और भी
अर्जुनी टीआई पर गिरी गाज
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 1 अप्रैल 2025,  06:14 PM IST
  • 680
धमतरी जिले में पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी के मौत मामले में एसपी ने कार्रवाई करते हुए टीआई को निलंबित कर दिया है। परिजनों के लगातार हंगामे के बाद एक्शन लिया गया।

धमतरी। छत्तीसगढ़ के अर्जुनी थाना प्रभारी सनी दुबे को निलंबित कर दिया गया है। कस्टडी में आरोपी की मौत के मामले में एसपी ने कार्रवाई की है। वहीं मामले में न्यायिक जांच भी शुरू हो गई है। सानों के साथ साढ़े सात करोड़ की ठगी के आरोपी दुर्गेश कठौलीया की मौत हो गई। जिसके बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की थी। 

दरअसल, यह पूरा मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का है। प्रार्थी रोहित सिन्हा और लगभग 50 अन्य किसानों ने थाना अर्जुनी र्गेश कठोरिया निवासी ग्राम भवरमरा के खिलाफ लिखित आवेदन दिया था। जिसमें लिखा गया था कि, दुर्गेश कठोरिया ने अधिक कीमत पर धान बेचने के नाम पर सभी किसानों से कुल 7 करोड़ 73 लाख की धोखाधड़ी कर फरार हो गया है। इसी बीच किसानों दुर्गेश कठौलिया के बारे में पता चला कि, आरोपी ने  बालोद, राजनांदगांव ,गरियाबंद बालाघाट में भी ठगी की घटना को अंजाम दिया है। 

 

पुलिस रिमांड में गई युवक की जान 

आरोपी मृतक पर  राजनांदगांव के बसंतपुर थाना में भी अपराध पूर्व से दर्ज है। जिसके बाद किसानों ने घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना अर्जुनी में लिखित शिकायत किया था। जिस पर थाना अर्जुनी में अपराध रजिस्टर किया गया था। वहीं इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जहां उनका स्वास्थ्य खराब होने पर अस्पताल ले जाया गया था।  जहां पर डॉक्टरों ने आरोपी को मृत घोषित कर दिया। फ़िलहाल पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

मृतक की पत्नी ने लगाये आरोप 

मृतक आरोपी की पत्नी ने पुलिस वालों पर आरोप लगाते हुए कहा - कि, उनके पति की पीट- पीटकर हत्या कर दी गई। अगर मेरे पति ने गलती की है तो उसे सजा मिलनी चाहिए थी। लेकिन पुलिस वालों को उसे पीटने का अधिकार नहीं था। मैं चाहती हूं कि, मामले में जो भी दोषी होगा उसको सजा मिलनी चाहिए।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter