• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
राजनीती और भी
वक्फ संशोधन बिल पर हंगामा: लोकसभा में 8 घंटे चर्चा तय, विपक्ष ने बढ़ाने की मांग पर किया वॉकआउट
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 1 अप्रैल 2025,  06:26 PM IST
  • 1005
वक्फ संशोधन बिल पर हंगामा: लोकसभा में 8 घंटे चर्चा तय, विपक्ष ने बढ़ाने की मांग पर किया वॉकआउट

नई दिल्ली। वक्फ संशोधन बिल 2 अप्रैल को प्रश्नकाल के बाद दोपहर 12 बजे लोकसभा में पेश किया जाएगा। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने इस पर 8 घंटे चर्चा का समय निर्धारित किया है। चर्चा के बाद बिल को लोकसभा में पास किया जाएगा।

बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (BAC) द्वारा चर्चा का समय निर्धारित किए जाने के बाद विपक्ष ने असहमति जताई। विपक्ष का कहना है कि बिल पर कम से कम 12 घंटे चर्चा होनी चाहिए। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि चर्चा का समय बढ़ाया जा सकता है।

इस मुद्दे पर असहमति के चलते विपक्ष ने BAC की बैठक से वॉकआउट कर दिया। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने सरकार पर विपक्ष की आवाज को दबाने और अपना एजेंडा थोपने का आरोप लगाया।

समाजवादी पार्टी के प्रमुख और सांसद अखिलेश यादव ने बिल का विरोध करने की बात कही, जबकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वक्फ में सुधार समय की मांग है।

आज लोकसभा में भी वक्फ संशोधन बिल पर भारी हंगामा देखने को मिला। प्रश्नकाल समाप्त होते ही विपक्ष ने नारेबाजी शुरू कर दी, जिसके बाद स्पीकर ने कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter