• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अपराध और भी
जय पैलेश होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 1 अप्रैल 2025,  03:45 PM IST
  • 1085
महासमुंद: जय पैलेश होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार Sex Racket का भंडाफोड़ : होटल में चल रहा था देह व्यापार, रायपुर से बुलाई जाती थी लड़कियां, 6 आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद जिले के पिथौरा में एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। सरायपाली स्थित जय पैलेश होटल में सेक्स रैकेट चलाने और युवती से छेड़छाड़ के मामले में सरायपाली पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, रायपुर से युवतियों और महिलाओं को बुलाकर इस अवैध धंधे को अंजाम दिया जा रहा था।

होटल में सेक्स रैकेट और छेड़छाड़ का मामला

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में जयप्रकाश पटेल, भोपाल सिंह, चंदन कुमार, हरदीप सिंह, होटल संचालक अंकित पटेल और संतोष दास शामिल हैं। एएसपी प्रतिभा पांडेय के अनुसार, होटल संचालक द्वारा सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था, जिसके लिए रायपुर से युवती और महिलाओं को बुलाया जाता था।

छेड़छाड़ की घटना से खुला मामला

रायपुर से सरायपाली के जय पैलेश होटल आई एक महिला के साथ 4 लोगों ने छेड़छाड़ की, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने छेड़छाड़ के चार आरोपी और देह व्यापार चलाने वाले दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इस मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है और होटल में हो रही अवैध गतिविधियों की गहन जांच की जा रही है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter