• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अपराध और भी
फरीदाबाद में सनसनीखेज वारदात: लाल सूटकेस में मिली सिर कटी महिला की लाश
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 2 अप्रैल 2025,  07:57 PM IST
  • 863
फरीदाबाद में सनसनीखेज वारदात: लाल सूटकेस में मिली सिर कटी महिला की लाश

हरियाणा के फरीदाबाद जिले के मवई गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सड़क किनारे पड़े एक लाल रंग के सूटकेस से महिला का सिर कटा हुआ शव बरामद हुआ है। राहगीरों ने जब बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी, तो मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया। अभी तक मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सिर कटी और अर्धनग्न हालत में मिली लाश

वारदात थाना खेड़ी पुल इलाके में मवई गांव के पास सड़क किनारे की है। लाल रंग के सूटकेस से तेज बदबू और मक्खियों के कारण लोगों को शक हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सूटकेस खोला, तो उसमें अर्धनग्न हालत में महिला का सिर कटा हुआ शव पाया।

शव की हालत देख रेप की आशंका

फोरेंसिक टीम ने शुरुआती जांच में बताया कि शव लगभग एक सप्ताह पुराना है। मृतक महिला की उम्र करीब 25 से 30 साल आंकी जा रही है। शव की स्थिति और हालात को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले महिला के साथ दुष्कर्म किया गया होगा।

तफ्तीश में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि महिला का सिर काटकर प्लास्टिक के बोरे में बांधकर सूटकेस में डाला गया था। क्राइम ब्रांच और कई थानों के अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं। आसपास के इलाकों से गुमशुदा महिलाओं की रिपोर्ट मंगवाई जा रही है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, पलवल और गुरुग्राम की पुलिस से भी संपर्क किया गया है।

सीसीटीवी फुटेज से मिलेगी सुराग

पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है, और लोग भयभीत हैं।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter