• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
छग भाजपा सदस्यता अभियान से राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा हुए गदगद
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 27 सितम्बर 2024,  12:27 PM IST
  • 162
रायपुर । भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने छत्तीसगढ़ में सदस्यता अभियान की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सदस्यता अभियान को लेकर बेहतर काम हो रहा है और लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने सीएम विष्णुदेव साय की तारीफ करते हुए 10 लाख और सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। सदस्यता अभियान की बैठक के बाद जेपी नड्डा दिल्ली लौट गए हैं। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेश कार्यालय में सदस्यता अभियान की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समूचे राष्ट्र से संगठन के महापर्व में जुडऩे का अपील कर रहे हैं। यह महापर्व हम सब के लिए सदैव अविस्मरणीय हो। हम सबको प्रधानमंत्री के इस सूत्र वाक्य को अंतिम व्यक्ति तक ले जाने की जरूरत है। दिल से, दल से, जुड़े कमल से। पूरे देश के साथ छत्तीसगढ़ में भाजपा के सदस्य बनने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हम अपने लक्ष्यों को पूर्ण कर लेंगे। हमें पूर्ण विश्वास है इस दिशा में पार्टी कार्यकर्ता जुटा हुआ है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में संख्याबल जरूरी है लेकिन वैचारिक बल के आधार पर कार्य कर रहे हैं, जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, सदस्यता अभियान राष्ट्रीय प्रभारी विजया राहटकर, प्रदेश प्रभारी अनुराग सिंहदेव सहित मंत्री, सांसद, विधायक, जिलापंचायत अध्यक्ष, महापौर, सहित प्रदेश सदस्यता अभियान टोली, प्रदेश महामंत्री, संभाग प्रभारी, सहप्रभारी मौजूद थे। सभी ऊर्जावान महसूस कर रहे हैं : बैठक के बाद सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि संगठन का महापर्व चल रहा है। सदस्यता अभियान चल रहा है। हमारा सौभाग्य है कि हमारे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा राजधानी आए, उनका मार्गदर्शन मिला है। उनके आने से हम ऊर्जावान महसूस कर रहे हैं। सरकार के कामकाज से जनता खुश है, अच्छा वातावरण है। निश्चित तौर पर जनता भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेगी।

RO. NO 13404/ 42

RO. NO 13404/ 42

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 42
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 42
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 42
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 42
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter