• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
दादी राणी सती जी के मंगलपाठ में झूम उठी महिलाएं..
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 4 अप्रैल 2025,  11:33 PM IST
  • 1121
दादी राणी सती जी के मंगलपाठ में झूम उठी महिलाएं..

दुर्ग। श्री सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर, गंजपारा, दुर्ग के 15 वे वार्षिकोत्सव एवं चैत्र नवरात्र पर्व के अवसर पर आज सातवे दिवस दादी राणी सती जी के मंगलपाठ का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में चुनरी वाली साड़ी पहनकर महिलाएं मां दुर्गा मंदिर आये,और भजनों की प्रस्तुति में ख़ूब झूमे। दादी आई है, मेरी मैया मेरे घर आई रे’, ‘आज है दादी अमावस्या’, ‘श्रीराणी सती दादी की जय’, ‘दे दे थोड़ा प्यार दादी’ जैसे भक्ति भजनों पर महिलाएं जमकर झूमी। मौका था- दादी परिवार सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर महिला समिति द्वारा  3 अप्रैल को आयोजित राणी सती दादीजी के मंगलपाठ का। महोत्सव में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध भजन सम्राट ममता अग्रवाल ने अमृतवाणी से श्रद्धालुओं को कथामृत का रसपान कराया गया। मंगल महोत्सव में महिलाओं ने भी दादी का मंगल पाठ किया। समिति की महिला सदस्य एवं पार्षद प्रतिभा गुप्ता ने बताया कि मंगल पाठ के दौरान दादीजी के जन्म प्रसंग के दौरान कई श्रद्धालुओं ने उपहार के रूप में चाकलेट, खिलौने, मिठाइयां, लड्डू व अन्य वस्तुएं बांटी एवं शिक्षा की रस्म में सभी उपस्थित छोटे छोटे बच्चों को कॉपी पेन का वितरण किया गया, कथा में दादी जी के विवाह रस्म अजोजक समित्ति की महिलाओं ने सभी उपस्थित महिलाओं को मेहदी एवं हल्दी लगाई और सती होने तक की सभी रस्मों का मंचन किया गया। जन्मोत्सव के दौरान बधाइयां लेने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं व कन्याएं उमड़ी। और माता जी का गाना नाचो गाओ खुशी मनाओ झूमो रे सब आज, मां आई घर आपने सब मंगल गाओ रे गा कर पूरे कार्यक्रम स्थल में धर्मलीन करे दिया।
 महोत्सव में अखंड ज्योत, जन्मोत्सव, बधाई उत्सव, विवाह उत्सव, मुकलावा उत्सव व महाप्रसादी आकर्षण का केंद्र रहा। छोटे छोटे बच्चों को आकर्षित झांकी के रूप में सजाई गई थी, जिसे देख झूम उठे सभी उपस्थित जन।

Image after paragraph

   कार्यक्रम में दुर्ग महापौर अलका बाघमार, पायल जैन विशेष रुप से उपस्थित रही, महिलाओं द्वारा महापौर एवं पायल जैन को चुनरी पहनकर सम्मान किया गया, महापौर ने महिलाओं के साथ मिलकर सुंदर भजनों में नृत्य भी किये।
   पाठ के दौरान माता जी की स्कूली शिक्षा की कथा में छोटे छोटे बच्चों की स्कूल बैग रखकर झांकी प्रस्तुत की गई जिसमें दादी चली स्कूल पढ़ने को गाना गाया गया।
दादी जी के विवाह प्रसंग में मेहंदी हल्दी की रस्म की गई जिसमें मेहंदी रची थारी हाथा में गाने में सभी झूमती रही उसके बाद दादी जी के मंगल विवाह प्रसंग में सभी महिलाओं को चुनरी भेट की गई जिसे पहनकर सभी महिलाएं माता के विवाह में शामिल हुए और माता की चुनरी पहनकर विवाह प्रसंग में बारात में नाचे, कार्यक्रम में  खाटू श्याम बाबा और बालाजी महाराज के भजनों का भी सुमधुर गायन किया गया जिसमें देर रात तक महिलाये झूमती रही।

Image after paragraph

-माता जी को लगेगा 56 भोग..
5 अप्रैल अष्टमी के अवसर पर दोपहर 12 बजे माता जी को 56 भोग का प्रसाद चढ़ाया जावेगा, जिसका आकृषित दर्शन संध्या 7 बजे होगा, संध्या 7:15 बजे माता जी की महाआरती की की जावेगी, रात्रि में अष्टमी हवन, पूजन पूर्णाहुति होगी।
मंगलपाठ के आयोजन में मीना अग्रवाल, शांता भूतड़ा, डां मानसी गुलाटी, ममता टावरी, अर्चला शर्मा, सरिता शर्मा, अनिता अग्रवाल किरण शर्मा नंदनी भूतड़ा चंचल ललित शर्मा सुमन शर्मा किरण सेन प्रतिभा पुरोहित इंदु भूतड़ा स्वीटी गुप्ता प्रज्ञा शर्मा, प्रगति शर्मा गायत्री शर्मा सिंधु सेन अम्बिका पांडेय सुमन शर्मा प्रेमलता शर्मा अनिता शर्मा मनोरमा शर्मा सारिका शर्मा अन्नू फुलबाज सुनीता अग्रवाल सुनीता गुप्ता नीलू पंडा रूकमणी गुप्ता शोभा गुप्ता सीमा शर्मा इंद्राणी साहू मधु शर्मा अनोखी शर्मा कविता शर्मा आभा शर्मा बबिता गुप्ता कल्पना राजपूत लक्ष्मी यादव पिंकी साहू ममता शर्मा ममता अग्रवाल रचना खण्डेलवाल कुलेश्वरी जायसवाल संध्या वर्मा  एवं सैकड़ो महिलाएं उपस्थित हुए।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter