• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
बस्तर और भी
छत्तीसगढ़ में नए मंत्रियों का एलान जल्द, नाम तय – बस घोषणा शेष
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 7 अप्रैल 2025,  12:28 PM IST
  • 2774
इस महीने के अंत तक राजभवन में नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह की चर्चा जोरों पर है। हालांकि मीडिया के सवालों पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अब तक सिर्फ इतना ही कहा है – "थोड़ा इंतज़ार करिए..."

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नई कैबिनेट के गठन की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक राज्य सरकार ने नए मंत्रियों के नाम तय कर लिए हैं, अब सिर्फ औपचारिक घोषणा बाकी रह गई है।

चुनावों के चलते यह फैसला पहले कई बार टलता रहा, लेकिन अब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कैबिनेट का विस्तार कभी भी हो सकता है। पार्टी सूत्रों की मानें तो संगठन और सरकार के बीच अंतिम दौर की बातचीत जल्द होने वाली है, जिसके बाद नामों की घोषणा कर दी जाएगी।

इस महीने के अंत तक राजभवन में नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह की चर्चा जोरों पर है। हालांकि मीडिया के सवालों पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अब तक सिर्फ इतना ही कहा है – "थोड़ा इंतज़ार करिए..."

सरगुजा को मिला प्रमुख प्रतिनिधित्व, रायपुर-बस्तर से उम्मीदें बढ़ीं

फिलहाल साय कैबिनेट में सबसे ज़्यादा मंत्री सरगुजा संभाग से हैं। वहीं, रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग से सिर्फ एक-एक मंत्री शामिल हैं। ऐसे में राजनीतिक हलकों में रायपुर से किसी वरिष्ठ विधायक को मंत्री बनाए जाने की चर्चा तेज़ है।

बस्तर संभाग से वर्तमान में केदार कश्यप अकेले मंत्री हैं, इसलिए यह संभावना जताई जा रही है कि बस्तर से भी प्रतिनिधित्व बढ़ाया जा सकता है, ताकि क्षेत्रीय संतुलन बना रहे।


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter