• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
दुर्ग नगर निगम में प्रशासनिक फेरबदल: राजस्व विभाग को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जाने
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 7 अप्रैल 2025,  10:56 PM IST
  • 1279
भुपेन्द्र गोईर, प्र० सहायक राजस्व अधिकारी को उनके मूल कार्यों के साथ-साथ प्रभारी बाजार अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है

दुर्ग। दुर्ग नगर निगमायुक्त सुमित अग्रवाल ने नगर निगम में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राजस्व विभाग, लाइसेंस शाखा एवं बाजार विभाग के कार्यों में बड़ा बदलाव किया है। इस निर्णय का उद्देश्य प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुचारू बनाना तथा राजस्व वृद्धि को सुनिश्चित करना है।

होर्डिंग्स सर्वे की जिम्मेदारी तय

नगर क्षेत्र में होर्डिंग्स का सर्वे एवं नम्बरिंग कार्य अब दो अधिकारियों को सौंपा गया है।

श्री ईश्वर वर्मा, सहायक राजस्व निरीक्षक को वार्ड क्रमांक 01 से 25 एवं 56 से 60 तक का कार्यभार सौंपा गया है।

श्री शशिकांत यादव, सहायक राजस्व निरीक्षक को वार्ड क्रमांक 26 से 55 तक की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रभारी बाजार अधिकारी की नियुक्ति

प्रशासनिक व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु आर के बोरकर राजस्व अधिकारी एवं भुपेन्द्र गोईर (शुभम), प्र० सहायक राजस्व अधिकारी को उनके मूल कार्यों के साथ-साथ प्रभारी बाजार अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। साथ ही, श्री संजय ठाकुर, सहायक अभियंता को बाजार विभाग के समस्त कार्यों से मुक्त कर दिया गया है।

राजस्व विभाग के अधीन आए दो विभाग

निकाय की राजस्व वृद्धि को ध्यान में रखते हुए बाजार विभाग एवं लाइसेंस शाखा को अब राजस्व विभाग में समाहित कर दिया गया है। दोनों विभागों का सम्पूर्ण कार्य अब राजस्व अधिकारी के नियंत्रण में संपादित किया जाएगा।

लाइसेंस शाखा के कर्मचारियों को निर्देश

लाइसेंस शाखा के समस्त कर्मचारियों को तीन दिवस के भीतर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ राजस्व विभाग में उपस्थित होकर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter