• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
सुशासन तिहार के अवसर पर महापौर अलका बघामार और पार्षदों ने जनसहयोग से शुरू किया पोटिया तालाब सफाई अभियान
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 8 अप्रैल 2025,  09:09 AM IST
  • 1235

-साफ-सुथरे तालाब लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी हैं, क्योंकि इससे जल जनित बीमारियों को रोका जा सकता है: महापौर
दुर्ग। 
नगर निगम द्वारा सुशासन तिहार के अवसर पर स्वच्छता अभियान के तहत आज पोटिया कला वार्ड क्रमांक 54 स्थित पोटिया तालाब की सफाई की गई। महापौर अल्का बाघमार ने स्वास्थ्य प्रभारी नीलेश अग्रवाल, एमआईसी प्रभारी ज्ञानेश्वर ताम्रकर, श्रीमती हिरौंदी चंदानिया,कसारीडीह बोरसी मंडल अध्यक्ष कौशल साहू,वरिष्ठ नेता अजय तिवारी,जिला महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती गायत्री वर्मा सहित वार्ड नागरिको के साथ तालाब के आस पास फैले जलकुंभी और कचरे को फावड़ा से निकालकर एकत्रित कर उठाया। वहीं स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा,कर्मशाला अधीक्षक,शोएब अहमद सहित सहयोग करने बड़ी संख्या में लोगों ने कतार में खड़े हो कर सफाई अभियान में हाथ बढ़ाया।
महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने पहले नागरिकों से भी सहयोग की अपील की। महापौर,प्रभारी व पार्षद और निगम कर्मियों ने मिलकर तालाब से विसर्जन सामग्री, फूल माला, पालीथीन को तालाब से बाहर निकाला। सुबह एक घंटा से अधिक समय तक चले इस अभियान में टैक्टर ट्राली भरकर कचरा निकाला गया।


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter