• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
अहमदाबाद कांग्रेस अधिवेशन में शामिल हुए दुर्ग से वरिष्ठ नेता अरुण वोरा, कहा— "यह अधिवेशन नहीं, एक नए संघर्ष की शुरुआत है
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 9 अप्रैल 2025,  08:45 PM IST
  • 1320
अहमदाबाद कांग्रेस अधिवेशन में शामिल हुए दुर्ग से वरिष्ठ नेता अरुण वोरा, कहा— "यह अधिवेशन नहीं, एक नए संघर्ष की शुरुआत है"

दुर्ग | : दुर्ग के पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा आज अहमदाबाद में आयोजित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल हुए। "न्यायपथ: संकल्प, समर्पण और संघर्ष" थीम पर आधारित इस अधिवेशन में देशभर से 1700 से अधिक चुने हुए व मनोनीत सदस्य, सांसद, मंत्री और कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह अधिवेशन ऐतिहासिक इसलिए भी है क्योंकि इसे महात्मा गांधी की कांग्रेस अध्यक्षता के 100 वर्ष और सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर उनकी कर्मभूमि पर आयोजित किया गया है। अधिवेशन का उद्देश्य संगठनात्मक मजबूती और देश के समसामयिक मुद्दों पर रणनीति बनाना है।

*वोरा ने अधिवेशन के पहले दिन मीडिया से चर्चा करते हुए कहा—*

"आज़ादी के दौर से लेकर आज तक, जब-जब कांग्रेस ने अधिवेशन किया है, देश को एक नई दिशा, नई ऊर्जा और एक नई उम्मीद मिली है। आज देश एक कठिन दौर से गुजर रहा है—किसान भूखा है, युवा बेरोज़गार हैं, महंगाई चरम पर है, महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं और भ्रष्टाचार बेतहाशा फैल रहा है।"

*उन्होंने आगे कहा—*

"ऐसे समय में यह अधिवेशन सिर्फ एक बैठक नहीं, बल्कि एक जनसंघर्ष की शुरुआत है। कांग्रेस का यह अधिवेशन हम सभी को एकजुट होकर इन चुनौतियों से लड़ने की ताकत देता है। 'संकल्प, समर्पण और संघर्ष' के न्यायपथ पर कांग्रेस पार्टी मजबूती से आगे बढ़ रही है।"

गौरतलब है कि यह स्वतंत्रता के बाद गुजरात में कांग्रेस का दूसरा अधिवेशन है। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी सहित कई दिग्गज नेता भी मौजूद रहे।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter