• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
बेमेतरा और भी
14 साल की नाबालिग किशोरी ने दिया बच्ची को जन्म, गांव का कोटवार करता रहा यौन शोषण, मामला खुला तो भाग निकला आरोपी
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 27 सितम्बर 2024,  12:27 PM IST
  • 254
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ शारीरक शोषण करने का मामला सामने आया है। गांव के ही कोटवार पर नाबालिग का शारीरिक शोषण करने का आरोप लगा है
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ शारीरक शोषण करने का मामला सामने आया है। गांव के ही कोटवार पर नाबालिग का शारीरिक शोषण करने का आरोप लगा है। जब नाबालिग के पेट दर्द हुआ तो परिजन उसे डॉक्टर के पास लेकर गए। जहां पर डॉक्टर ने नाबालिग के प्रेग्नेंट होने की पुष्टि की। मामला सामने आने के बाद से ही आरोपी कोटवार फरार हो गया है। दरअसल पूरा मामला बेमेतरा जिले के अंतर्गत आने वाले एक गांव की है। जहां पर सातवीं क्लास में पढ़ने वाली 14 साल की लड़की के साथ गांव के ही कोटवार ने 5 महीने से लगातार शारीरिक शोषण किया। मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित लड़की की पेट दर्द हुआ तो परिजन उसे डॉक्टर के पास लेकर गए। जहां पर डॉक्टर ने बताया की नाबालिग लड़की प्रेग्नेंट है। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर मासूम ने बच्ची को जन्म दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी मिली जानकारी के अनुसार गांव के ही कोटवार ने नाबालिग का शारीरिक शोषण किया। वहीं अब मामला सामने आने के बाद से ही कोटवार गांव से फरार हो गया है। फ़िलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter