• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
देश विदेश और भी
मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा कोर्ट में पेश
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 10 अप्रैल 2025,  11:24 PM IST
  • 277
मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा कोर्ट में पेश:सुनवाई जारी; आज अमेरिका से भारत लाया गया, पहली तस्वीर भी सामने आई

2008 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को कड़ी सुरक्षा के बीच पटियाला हाउस कोर्ट लाया गया। यहां उसकी सुनवाई जारी है। स्पेशल NIA जज चंद्रजीत सिंह पहले ही अदालत पहुंचे चुके थे।

तहव्वुर राणा को आज अमेरिका से भारत लाया गया। गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे राणा को लेकर अमेरिकी गल्फस्ट्रीम G550 विमान दिल्ली के पालम टेक्निकल एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। जहां उसका मेडिकल चेकअप हुआ, इसके बाद उसे सीधे NIA हेडक्वार्टर ले जाया गया।

भारत पहुंचने के बाद राणा की पहली तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) के अधिकारी उसे पकड़े नजर आ रहे हैं। राणा को दिल्ली की तिहाड़ जेल में हाई सिक्योरिटी वार्ड में रखा जाएगा।

हालांकि राणा को कब और किस वार्ड में रखा जाएगा, इसका अंतिम फैसला कोर्ट के आदेश के बाद ही होगा। जांच एजेंसी NIA और खुफिया एजेंसी RAW की एक जॉइंट टीम बुधवार को राणा को लेकर अमेरिका से रवाना हुई थी।

तहव्वुर राणा को अमेरिका के शिकागो में अक्टूबर 2009 में FBI ने गिरफ्तार किया था। उस पर मुंबई के 26/11 और कोपेनहेगन में आतंकी हमले को अंजाम देने के लिए जरूरी सामान मुहैया कराने का आरोप था। मुंबई हमले के मास्टरमाइंड रिचर्ड हेडली की गवाही के आधार पर तहव्वुर राणा को 14 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter