• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
मनोरंजन और भी
चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका, रुतुराज गायकवाड़ आईपीएल 2025 से बाहर
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 10 अप्रैल 2025,  12:18 AM IST
  • 1964
चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका, रुतुराज गायकवाड़ आईपीएल 2025 से बाहर

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को आईपीएल 2025 में बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ कोहनी में हेयरलाइन फ्रैक्चर के चलते पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। यह जानकारी खुद टीम के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने शुक्रवार, 11 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ होने वाले मैच से पहले दी।

फ्लेमिंग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गायकवाड़ की चोट गंभीर है और मेडिकल टीम ने उन्हें पूरे सीजन के लिए आराम की सलाह दी है। ऐसे में सीजन के बचे हुए मैचों में कप्तानी का जिम्मा एक बार फिर एमएस धोनी संभालेंगे।

गौरतलब है कि आईपीएल 2024 के अंत में धोनी ने कप्तानी छोड़कर गायकवाड़ को टीम की कमान सौंपी थी। हालांकि, अब एक बार फिर CSK की कप्तानी धोनी के अनुभवी कंधों पर आ गई है।

फैंस के लिए यह खबर राहत की भी है क्योंकि धोनी को एक बार फिर लीडर के रूप में देखना उनके लिए खास होगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि अनुभवी धोनी की अगुवाई में CSK किस तरह से आईपीएल 2025 के बाकी मुकाबलों में प्रदर्शन करती है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter