• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
दुर्ग महाराजा चौक पर भीषण हादसा: कार और ऑटो की टक्कर में दुर्ग निगम के चार सफाईकर्मी व एक छात्रा घायल
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 11 अप्रैल 2025,  04:39 AM IST
  • 609
दुर्ग महाराजा चौक पर भीषण हादसा: कार और ऑटो की टक्कर में दुर्ग निगम के चार सफाईकर्मी व एक छात्रा घायल

दुर्ग महाराजा चौक पर भीषण हादसा: कार और ऑटो की टक्कर में चार सफाईकर्मी व एक छात्रा घायल

दुर्ग। शहर के महाराजा चौक, विशाल मार्ट के सामने शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सफाई कर्मियों से भरे एक यात्री ऑटो और कार की जोरदार टक्कर में दुर्ग नगर निगम के चार सफाईकर्मी और एक छात्रा घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल दुर्ग जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।Image after paragraph)

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर निगम के सफाईकर्मी सुबह 6 बजे वार्डों में ड्यूटी के लिए ऑटो से जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।Image after paragraph)

घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेश शर्मा, पार्षद भास्कर कुंडल और मॉर्निंग वॉक कर रहे स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पद्मनाभपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया।Image after paragraph)

 

पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेश शर्मा ने हादसे को लेकर नाराजगी जताई और महाराजा चौक रोड के समुचित संधारण की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह मार्ग अत्यधिक व्यस्त रहता है और यहाँ अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं, इसलिए प्रशासन को शीघ्र कार्रवाई करनी चाहिए।Image after paragraph)

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter