• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
वरिष्ठ भाजपा पार्षद शिवेन्द्र को मिली बड़ी जिम्मेदारी
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 28 सितम्बर 2024,  06:57 PM IST
  • 98
दुर्ग । वरिष्ठ पार्षद एवम भाजपा नेता शिवेन्द्र सिंह परिहार को भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। श्री परिहार शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर महाविद्यालय (साईन्स कालेज) की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष बनाये गये है।बता दे कि श्री परिहार तीन दशक से भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय है और पार्टी संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके है। श्री परिहार 2009 में पहली बार भाजपा के पार्षद बने थे इसके बाद लगातार 3 बार उन्होने पार्षद का चुनाव जीता है और वर्तमान में भी नगर निगम के पार्षद है। श्री परिहार जिला योजना मंडल की समिति में निर्वाचित सदस्य रह चुके है। वे नगर निगम में पार्षद रहने के दौरान सरोज पांडे के महापौर कार्यकाल में निगम की एमआईसी में राजस्व व बाजार विभाग के प्रभारी भी रह चुके है। इनके कार्यकाल में निगम के राजस्व व बाजार विभाग की कार्य प्रणाली में उल्लेखनीय सुधार हुआ था। स्वभाव से सरल सहज व मिलनसार श्री परिहार पार्टी के साथ साथ जनसामान्य में भी बेहद लोकप्रिय है। दुर्ग विधानसभा व दुर्ग लोकसभा के चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के प्रचार के लिये युद्ध स्तर पर सक्रिय रहे हैं। अब श्री परिहार जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष के रूप में नई जिम्मेदारी संभालेंगे। जनभागीदारी समिति कालेज के संपूर्ण विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती है और छात्र हित के लिये भी काम करती है।


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter