• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
राजनीती और भी
दुर्ग में कर्मा जयंती- केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू और विधायक गजेन्द्र यादव हुए शामिल
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 13 अप्रैल 2025,  08:17 PM IST
  • 528
दुर्ग में कर्मा जयंती- केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू और विधायक गजेन्द्र यादव हुए शामिल

दुर्ग। जिला स्तरीय विशाल कर्मा जयंती, समाज रत्न स्मृति सम्मान एवं सामाजिक सम्मान समारोह का जिला साहू संघ दुर्ग द्वारा मानस भवन दुर्ग में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत समाज की महिलाओ द्वारा विशाल कलश यात्रा निकालकर की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू एवं विधायक गजेन्द्र यादव रहे जिन्होंने आधुनिकता के दौर में सामाजिक उत्थान को लेकर सम्बोधित किये।
     कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कोई भी संत और महापुरुष किसी एक समाज के नहीं होते वे सर्व समाज के लिए जीते है। उनके किए गए कार्यों को याद करने के लिए उनके जयंती और पुण्य तिथि मनाते है। साहू समाज की बहुत गौरवशाली परम्परा और इतिहास है। हम उस समाज से जाने जाते है भगवान कुलेश्वर नाथ विराजित है जो माता राजिम के नाम से विख्यात है। समाज में शिक्षा के साथ संस्कार भी हो इसका भी ध्यान रखना होगा। समाज की नियमावली समाज की उत्थान के लिए बनाया जाता है इसलिए समाज की नियमावली का पालन जरूर करें। सभी समाज के लोग कंधे से कंधा मिलाकर चले और कुप्रथाओ के रोकथाम में सहभागिता दे। 

Image after paragraph


       दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा साहू समाज छत्तीसगढ़ में समाज की रीड़ है जिस दिशा में साहू समाज चलता है उस दिशा में सभी समाज चलते है। साहू समाज सबसे अगुवा समाज है, आधुनिकीकरण के दौर में समाज की कुप्रथाओ को दूर करने के लिए साहू समाज को आगे आना पड़ेगा। उन्होंने समाज के पदाधिकारियों से निवेदन किया कि प्री वेडिंग जैसे गलत प्रथा की रोकथाम करने साहू समाज आगे आए जिससे सभी समाज अनुसरण करेगा।  
      पूर्व अध्यक्ष हस्त शिल्प बोर्ड दीपक ताराचंद साहू ने कहा की अपने समाज के लिए उठो जागो और संघर्ष करो। समाज को सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ना है, सामाजिक आयोजनों सभी को आगे आना चाहिए। 
      कार्यक्रम में पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ,पूर्व मंत्री जागेश्वर साहू, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजेश साहू, दुर्ग तहसील अध्यक्ष पोषण साहू, दिनेश साहू पाटन तहसील अध्यक्ष, पूसउ राम साहू, श्याम लाल साहू, खेमलाल साहू,अश्वनी साहू, यतीश साहू, गंगादीन साहू, किशन हिरवानी, महेंद्र साहू, हरिशंकर साहू, जेपी साहू, डॉ गुलाब साहू, गोपेश साहू,पारखत साहू,अंगेश्वर साहू,उमाशंकर साहू, जिला पंचायत सदस्य प्रिया साहू, पूरन साहू सहित बड़ी संख्या में सामाजिकजन उपस्थित रहे।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter