• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
प्रकाश इंडस्ट्रीज के स्टील प्लांट के फर्नेस में ब्लास्ट : 13 मजदूर बुरी तरह से झुलसे
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 13 अप्रैल 2025,  08:27 PM IST
  • 492
प्रकाश इंडस्ट्रीज के स्टील प्लांट के फर्नेस में ब्लास्ट : 13 मजदूर बुरी तरह से झुलसे

जांजगीर-चांपा । प्रकाश इंडस्ट्रीज के स्टील प्लांट में फर्नेस ब्लास्ट होने से 13 मजदूर बुरी तरह से झुलस गए हैं। बताया जाता है कि अधिकांश मजदूरों की हालत नाजुक बनी हुई है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार मजदूर करीब 70 प्रतिशत तक झुलस गए हैं। इनमें से 4 की हालत गंभीर है। 3 मजदूरों को रायपुर के नारायणा अस्पताल के आईसीयू में रखा गया है। घटना चांपा थाना क्षेत्र की है।  मिली जानकारी के अनुसार सभी मजदूर दूसरी शिफ्ट में काम कर रहे थे, तभी ब्लास्ट के दौरान गर्म लावा की चपेट में आ गए। हादसे में मजदूरों की चमड़ी तक उधड़ गई है। जांजगीर एसपी के अनुसार ब्लास्ट कैसे हुआ, इसका पता नहीं चल पाया है जांच जारी है। शनिवार को करीब 4 बजे 15 टन के ओल्ड फर्नेस में डोलोमाइट स्टोन को पिघलाया जा रहा था। फर्नेस से पिघले हुए लावा को सेप देकर स्टील बनाया जाता है। ओल्ड फर्नेस में पहले से ही समस्या थी। साथ ही उसी फर्नेस में मेंटेनेंस का भी काम चल रहा था, तभी अचानक धमाका हो गया। इस ब्लास्ट से मजदूर बुरी तरह से जख्मी हो गए। खौलते लावा की चपेट में आने से किसी के हाथ, तो किसी के पैर और शरीर के अन्य हिस्सों से चमड़ी तक उधड़ गई है। मजदूरों को ज्यादा जल जाने की वजह से बिलासपुर और रायपुर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter