• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
देश विदेश और भी
सियासी भूचाल: शिवसेना के मुखपत्र ने बाबा बागेश्वर को बताया विभाजनकारी
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 13 अप्रैल 2025,  09:21 PM IST
  • 686
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) के मुखपत्र 'सामना' ने बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर निशाना साधा है। सामना ने धीरेंद्र शास्त्री के 'हिंदू गांव' वाले बयान को 'शर्मनाक और विभाजनकारी' बताया है।

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) के मुखपत्र 'सामना' ने बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर निशाना साधा है। पार्टी के सांसद और सामना के कार्यकारी संपादक संजय राउत ने अपने ताजा संपादकीय में शास्त्री के 'हिंदू गांव' वाले बयान को 'शर्मनाक और विभाजनकारी' बताया है।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बारे में सामना में क्या लिखा?
सामना के संपादकीय में कहा गया, "हिंदुओं के लिए अलग गांव बसाने की मांग न सिर्फ संविधान की भावना के खिलाफ है, बल्कि यह देश में सांप्रदायिक तनाव को बढ़ावा देने वाला है।" संपादकीय में यह भी आरोप लगाया गया कि भाजपा धार्मिक मुद्दों को हवा देकर मणिपुर जैसे ज्वलंत मुद्दों से ध्यान भटकाना चाहती है।

रामनवमी शोभायात्रा पर भी सामना में उठाया गया सवाल
इसके साथ ही, संपादकीय में 6 अप्रैल को मुंबई में निकाली गई रामनवमी शोभायात्रा को भी निशाना बनाया गया। राउत ने लिखा, "यह जुलूस धार्मिक उत्सव कम और सांप्रदायिक उन्माद ज्यादा लग रहा था। मुस्लिम बहुल इलाकों में जानबूझकर उत्तेजक नारेबाजी की गई।"

पीएम मोदी पर भी उठाए सवाल
सामना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और धीरेंद्र शास्त्री के रिश्तों पर भी सवाल उठाए गए। लिखा गया, "जब प्रधानमंत्री शास्त्री को 'छोटा भाई' कहते हैं, तो क्या इसका मतलब यह है कि उनके विचारों को सरकार की मौन स्वीकृति मिली हुई है?"

इस बीच, शिवसेना (यूबीटी) ने केंद्र सरकार के वक्फ विधेयक को भी सांप्रदायिक ध्रुवीकरण बढ़ाने का हथकंडा बताया है। पार्टी का आरोप है कि भाजपा हिंदुत्व एजेंडे के तहत देश को धार्मिक आधार पर बांटने का प्रयास कर रही है।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter