• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अपराध और भी
राजस्व निरीक्षक रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार ACB ने बड़ी कार्रवाई
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 15 अप्रैल 2025,  02:54 PM IST
  • 293
दो RI पर ACB ने दी दबिश, एक रंगे हाथों पकड़ाया, दूसरा घूस की रकम लेकर हो गया फरार

रायपुर /  ACB ने बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी की टीम ने राजस्व निरीक्षक के कार्यालय में दबिश दी। मामला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले का है, जहां में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसीबी ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। गौरेला स्थित राजस्व निरीक्षक कार्यालय में बुधवार को एसीबी की 11 सदस्यीय टीम ने दबिश देकर दो राजस्व निरीक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, संतोष कुमार चन्द्रसेन और घनश्याम भारद्वाज नामक राजस्व निरीक्षकों पर एक व्यक्ति से जमीन संबंधित कार्य के एवज में रिश्वत की मांग करने का आरोप था। शिकायत मिलने के बाद एसीबी बिलासपुर की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई को अंजाम दिया। एसीबी टीम ने संतोष कुमार चन्द्रसेन को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा आरोपी घनश्याम भारद्वाज, जो कि रिश्वत की रकम ले चुका था, मौके से फरार हो गया। आरोपी के फरार होने के बाद भी एसीबी की टीम ने उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है और उसकी तलाश जारी है।

एसीबी की टीम ने पूरे घटनाक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की है, जो मामले में अहम साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत की जाएगी। इसके साथ ही कार्यालय से संबंधित दस्तावेजों को भी जब्त किया गया है, ताकि जांच को और पुख्ता बनाया जा सके। इस कार्रवाई से जिले के राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है। स्थानीय नागरिकों ने एसीबी की इस कार्रवाई की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि इससे सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा।

“हमारी प्राथमिकता पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन सुनिश्चित करना है। जो भी अधिकारी रिश्वतखोरी में लिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।” इस पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए संतोष कुमार चन्द्रसेन को हिरासत में लिया गया है, जबकि घनश्याम भारद्वाज की गिरफ्तारी के लिए तलाश तेज कर दी गई है।

RO. NO 13129/ 138

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13129/ 138
29008042025084640whatsappimage2025-04-08at2.13.49pm.jpeg
14101042025090041img-20241016-wa0005.jpg
RO. NO 13129/ 138
1071304202516341360204032025101208img-20250304-wa0001.webp
RO. NO 13129/ 138
714300320251533441011866026.webp
RO. NO 13129/ 138
53431032025104744whatsappimage2025-03-31at8.32.37am.jpeg
RO. NO 13129/ 138
29008042025084640whatsappimage2025-04-08at2.13.49pm.jpeg
14101042025090041img-20241016-wa0005.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter