• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
जरा हट के और भी
बारिश ने खोली दुर्ग "निगम प्रशासन" पोल   – न पानी, न सफाई, न इंतज़ाम देखे वीडियो
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 15 अप्रैल 2025,  04:49 PM IST
  • 1825
बारिश ने खोली दुर्ग "निगम प्रशासन" पोल   – न पानी, न सफाई, न इंतज़ाम देखे वीडियो ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की ताज़ा समाचारों को कवर करने वाली एक प्रमुख समाचार वेबसाइट है। यह राजनीति, अपराध, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार, और मनोरंजन से संबंधित समाचार प्रदान करती है। आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट jwalaexpress.com पर विस्तृत समाचार और अपडेट प्राप्त कर सकते हैं।

बारिश से उजागर हुई दुर्ग "निगम प्रशासन" पोल   – न पानी, न सफाई, न इंतज़ाम!

? तेज़ आंधी-तूफान से बिजली-पानी ठप, दुर्ग नगर निगम की पोल खुली!
?️ ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज़ | दुर्ग | आज दोपहर 3 बजे का हाल

आज दोपहर अचानक बदले मौसम ने दुर्ग शहर की बदहाली को उजागर कर दिया। आंधी-तूफान और तेज़ बारिश के कारण शहर में कई जगह पेड़ गिर गए। वहीं दुर्ग की सड़कों पर नालियों का गंदा पानी उफनता दिखा – जिससे साफ हो गया कि दुर्ग नगर निगम की सफाई व्यवस्था सिर्फ कागजों पर चल रही है।

? विद्युत लाइन पर गिरा पेड़, फिल्टर प्लांट ठप!
मालवीय नगर जल परिसर के पास नगर निगम के फ़िल्टर प्लांट को बिजली देने वाली 33 केवी और 11 केवी लाइन पर लगभग 25 फीट लंबा पेड़ गिर गया। नतीजा – 24 MLD और 42 MLD के फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई बंद हो गई।

?‍♂️ निगम की सुस्ती के बीच बिजली विभाग ने संभाला मोर्चा
निगम की देरी के बावजूद बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने करीब तीन घंटे की मेहनत के बाद शाम 7 बजे बिजली बहाल की।

? इन क्षेत्रों में नहीं हो पाई पानी सप्लाई:

  • बघेरा टंकी

  • सिकोला बस्ती टंकी

  • पोटिया टंकी

  • कातुलबोर्ड टंकी

इन इलाकों में पानी की टंकियों में भराव नहीं हो सका, जिससे शाम की पाली में नलों में पानी नहीं पहुंच पाया। अब बुधवार सुबह तक ही पानी सप्लाई हो सकेगी, वो भी अगर सब कुछ ठीक रहा तो!


❗ जनता का सवाल:

  • मानसून आने से पहले ही डूबने लगा शहर – कहां है तैयारी?

  • नालियों की सफाई के नाम पर करोड़ों का बजट – लेकिन हाल बेहाल क्यों?

  • हर बार आफत आने पर जागते हैं अफसर – कब मिलेगी जवाबदेही?

? जवाब चाहिए, जनहित में कार्रवाई चाहिए!
देखते रहिए – सच दिखाएगा सिर्फ ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज़!

5aP8SkhSXAE


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter