• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
पानी के संकट से कराह रहा दुर्ग निगम – शादी सीजन में भी नलों में सूखा, बढ़ी टैंकरों की मांग
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 16 अप्रैल 2025,  10:12 AM IST
  • 1531
?️ आपात बैठक में मंथन जारी, समाधान अभी अधूरा जल संकट की गंभीरता को देखते हुए दुर्ग महापौर अलका बाघमार, नगर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल, और जल घर प्रभारी लीना देवांगन की उपस्थिति में आज आपात बैठक आयोजित की गई। बैठक में PWD प्रभारी देवनारायण चंद्राकर, विद्युत विभाग प्रभारी ज्ञानेश्वर ताम्रकार, EE दिनेश नेताम, गिरीश दीवान, नारायण ठाकुर समेत निगम के कई वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। हालांकि समाचार लिखे जाने तक बैठक में किसी ठोस निर्णय की जानकारी नहीं दी गई है। चर्चा जारी है, लेकिन समाधान स्पष्ट नहीं है।

?️ ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज़ | दुर्ग | विशेष रिपोर्ट

दुर्ग शहर इन दिनों भीषण जल संकट से जूझ रहा है। लगातार गिरते जलस्तर, फेल होते बोरवेल और नगर निगम की कमजोर तैयारी के चलते हालात दिन-ब-दिन गंभीर होते जा रहे हैं।
विशेषकर शादी-विवाह के सीजन में पानी की बढ़ती मांग ने नागरिकों की परेशानियां और बढ़ा दी हैं।

शहर के अधिकांश वार्डों में नलों से नियमित जल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। टंकियों का भराव प्रभावित है, और नगर निगम के पास फिलहाल स्थायी समाधान नहीं है। परिणामस्वरूप टैंकरों की मांग अचानक कई गुना बढ़ गई है, जिससे अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है।


? जल संकट की प्रमुख वजहें:

  • लगातार गिरता भूजल स्तर

  • कई इलाकों में बोरवेल पूरी तरह फेल

  • पिछले दिनों आंधी-तूफान से बिजली बाधित, फिल्टर प्लांट प्रभावित

  • नगर निगम की पूर्व तैयारियों का अभाव

?️ आपात बैठक में मंथन जारी, समाधान अभी अधूरा

जल संकट की गंभीरता को देखते हुए दुर्ग महापौर अलका बाघमार, नगर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल, और जल घर प्रभारी लीना देवांगन की उपस्थिति में आज आपात बैठक आयोजित की गई।
बैठक में PWD प्रभारी देवनारायण चंद्राकर, विद्युत विभाग प्रभारी ज्ञानेश्वर ताम्रकार, EE दिनेश नेताम, गिरीश दीवान, नारायण ठाकुर समेत निगम के कई वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

हालांकि समाचार लिखे जाने तक बैठक में किसी ठोस निर्णय की जानकारी नहीं दी गई है। चर्चा जारी है, लेकिन समाधान स्पष्ट नहीं है।



? नागरिकों की पीड़ा, प्रशासन की चुप्पी

विवाह आयोजनों में पानी की जरूरत अत्यधिक होती है, लेकिन टैंकरों की निर्भरता और नियमित जल आपूर्ति में बाधा ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
कई स्थानों पर नागरिकों ने निगम के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है और जल्द स्थायी समाधान की मांग की है।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter