• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
बारिश पूर्व सभी नालों की साफ सफाई कर लें, शहर में जलभराव की स्थिति नहीं होनी चाहिए, महापौर व आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 17 अप्रैल 2025,  08:00 AM IST
  • 481
ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज,अमुल्य भारत डाट इन छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की ताज़ा समाचारों को कवर करने वाली एक प्रमुख समाचार वेबसाइट है। यह राजनीति, अपराध, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार, और मनोरंजन से संबंधित समाचार प्रदान करती है। आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट jwalaexpress.com , https://amulybharat.in / पर विस्तृत समाचार और अपडेट प्राप्त कर सकते हैं।

दूर्ग। महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने आयुक्त सुमित अग्रवाल के साथ मालवीय नगर में चैन माउंटेन से नाला सफाई कार्य का सुबह निरीक्षण करने पहुँची। महापौर ने कहा कि बारिश के पहले नालों की साफ सफाई निरन्तर हो जानी चाहिए तथा किसी भी सूरत में जलभराव की स्थिति नहीं होनी चाहिए।
लगातार सघन अभियान चलाकर बड़े नाले की साफ सफाई की चलाते रहें। सभी बड़े नाली व नालों पर विशेष रूप से फोकस करें ताकि किसी भी तरह से नाले से शहर में जलभराव की स्थिति पैदा न हो।
महापौर अलका बाघमार व आयुक्त सुमित अग्रवाल ने अधिकारियों को कहा कि बारिश में किसी तरह की दिक्कत नगरवासियों को न हो, यह सुनिश्चित करें। बड़े नाले की सफाई पर फोकस करें। अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि इस कार्य में लापरवाही नहीं होनी चाहिए क्योंकि यह जन सुविधाओं से संबंधित पहलू है। उन्होंने कहा कि बारिश में जलभराव होने से लोगों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है। अभी मानसून आने से पहले इसमें व्यापक तौर पर सिस्टम को लेकर काम सुनिश्चित करें। नालों की सभी जलकुंभी हट जाए ताकि इस वजह से जलभराव की दिक्कत ना आए।
कर्मशाला अधीक्षक शोएब अहमद ने बताया कि अप्रैल माह से नाला सफाई कार्य प्रारंभ किया गया है। जिसके तहत प्रमुख नालो की सफाई कराई गयी है और शेष नाला सफाई कार्य किया जा रहा है, जिसमें जल्द सभी नालो की सफाई पूर्ण हो जायेगी।

 लोककर्म प्रभारी देवनारायण चन्द्राकर, राजस्व व बाजार प्रभारी चंद्रशेखर चन्द्राकर, स्वास्थ्य विभाग प्रभारी नीलेश अग्रवाल,विद्युत व यांत्रिकी प्रभारी ज्ञानेश्वर ताम्रकर,पार्षद मनोज सोनी, कर्मशाला अधीक्षक शोएब अहमद सहित सफाई विभाग अमला उपस्थित थे।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter