• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
जरा हट के और भी
श्मशान घाट में तांत्रिक क्रिया करते 12 संदिग्ध हिरासत में
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 17 अप्रैल 2025,  09:34 AM IST
  • 1510
ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज,अमुल्य भारत डाट इन छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की ताज़ा समाचारों को कवर करने वाली एक प्रमुख समाचार वेबसाइट है। यह राजनीति, अपराध, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार, और मनोरंजन से संबंधित समाचार प्रदान करती है। आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट jwalaexpress.com , https://amulybharat.in / पर विस्तृत समाचार और अपडेट प्राप्त कर सकते हैं।

बिलासपुर । बिलासपुर जिले के कोनी थाना क्षेत्र स्थित निरतु गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ श्मशान घाट में तांत्रिक क्रिया करते हुए 12 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। सभी संदिग्ध छत्तीसगढ़ राज्य से बाहर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, यह लोग पीपल के पेड़ के नीचे नींबू, मिर्च, सिंदूर और सब्बल जैसी चीजों का इस्तेमाल कर तांत्रिक अनुष्ठान कर रहे थे। इस दौरान चार महिलाएं और आठ पुरुष शामिल थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह अनुष्ठान एक युवती के स्वास्थ्य सुधार के लिए किया जा रहा था। फिलहाल पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस अजीबोगरीब घटनाक्रम से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter