• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों की चिंता, कोटना व सकोरे लेने पहुंचे लोगों का छलका प्रेम
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 19 अप्रैल 2025,  07:58 PM IST
  • 692

जन समर्पण सेवा संस्था के अभियान में जनप्रतिनिधियों ने दी सहभागिता

 

दुर्ग । मानव सेवा की मिसाल बने जन समर्पण सेवा संस्था दुर्ग द्वारा नि:शुल्क भोजन सेवा एवं अन्य सेवाभावी कार्यों के निरंतर 3000 दिन पूर्ण होने के अवसर को यादगार बनाने शनिवार को पुराना बस स्टैंड में गौ माता एवं अन्य पशु-पक्षियों के दाना पानी के लिए कोटना व सकोरे का नि:शुल्क वितरण कर पशु-पक्षियों की रक्षा का बड़ा संदेश दिया गया। इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, महापौर अलका बाघमार, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू के अलावा अन्य जनप्रतिनिधियोंं ने शामिल होकर पूरे 60 वार्डों के पार्षदों एवं आम लोगों को कोटना व सकोरे का वितरण कर पशु-पक्षियों के रक्षा करने के अभियान में अपनी सहभागिता निभाई। जनप्रतिनिधियों ने संस्था के सेवाभावी एवं पुण्य कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्था द्वारा मानव व पशु-पक्षियों की सेवा के लिए लंबे समय से निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। संस्था का यह सेवाभावी कार्य अन्य संस्था व लोगों के लिए प्रेरणा का कार्य करेगा। जिससे समाज में सेवा व परोपकार की भावना और अधिक मजबूत होगी। जन समर्पण सेवा संस्था द्वारा नि:शुल्क कोटना व सकोरे वितरण के लिए पुराना बस स्टैंड में बाकायदा पंडाल लगाया गया था, जहां दोपहर से ही कोटना व सकोरे प्राप्त करने आम लोगों की कतारें लगी रही। पूरे 60 वार्डों के पार्षद भी कोटना व सकोरे लेने पहुंचे। संस्था द्वारा पार्षदों को 8 नग कोटना व 70 नग सकोरे प्रदान किए गए। ये पार्षद अपने-अपने वार्डों के प्रमुख स्थानों पर कोटना व सकोरे को रखकर पशु-पक्षियों को दाना-पानी उपलब्ध करवाने में अपनी महती भूमिका का निर्वहन करेंगे। आम लोगों ने भी उत्साह के साथ कोटना व सकोरे प्राप्त कर पशु-पक्षियों के प्रति अपने प्रेम को बयां किया। जन समर्पण सेवा संस्था द्वारा अभियान के तहत करीब 450 की संख्या में कोटना व करीब 4000 की संख्या में सकोरे तैयार करवाए गए थे। संस्था द्वारा आगामी दिनों में भी कोटना व सकोरे का नि:शुल्क वितरण किया जाएगा। जन समर्पण सेवा संस्था दुर्ग के प्रमुख योगेंद्र शर्मा (बंटी) ने बताया कि 1 जनवरी 2017 से प्रारंभ की गई नि:शुल्क भोजन सेवा व अन्य सेवाभावी कार्य को तीन हजार दिन पूर्ण हो गए है। इस 3000 दिनों में संस्था द्वारा सभी के सहयोग से प्रतिदिन लगभग 150 से 200 गरीब, असहाय, एवं जरूरतमंदों को भोजन के साथ-साथ साबुन, निरमा, तेल, दवाई. दूध, बिस्किट, कपड़ा एवं विकलांगों को ट्रायसिकल, बैशाखी, व्हीलचेयर, कम्मोट चेयर, ठंड से बचने के लिए कम्बल, कपडे, बर्तन एवं अन्य सामाग्री नि:शुल्क वितरण करते आ रही है। इन 3000 दिनों में संस्था द्वारा 96 बैसाखी, 53 ट्रायसिकल और लगभग 4800 से अधिक कम्बल वितरण किए जा चुके है। संस्था द्वारा शहर में पशु-पक्षियों के दाना-पानी के लिए घरों की छत में रखने के लिए लगभग 3 हजार से अधिक सकोरे एवं शहर के प्रमुख 300 स्थानों में कोटना रखा गया है। गौ माता को दुर्घटना से बचाव के लिए 1 हजार से अधिक रेडियम पट्टी संस्था द्वारा गौ माता के गले में पहनाई गई है। दीपावली पर्व में नए कपड़े, साड़ी, मिष्ठान, बच्चों को पटाखा, होली में रंग गुलाल एवं अन्य सभी पर्वों में उपयोग की जाने वाली जरूरत की सामग्री का वितरण कर जरूरतमंदों को खुशियां बांटी गई है। इसके अलावा गंभीर बीमारी, लकवा, दुर्घटनाग्रस्त व्यक्तियों को मेडिकल पर्लंग, व्हीलचेयर, कम्मोट चेयर भी संस्था नि:शुल्क उपलब्ध कराती है। एबुलेंस की सुविधा भी संस्था द्वारा शुुरु की गई है। संस्था के सेवाभावी कार्यों के 3000 दिन पूरे होने पर कोटना व सकोरे वितरण में सदस्य आशीष मेश्राम, राजेंद्र ताम्रकार, अर्जित शुक्ला, सुजल शर्मा, प्रकाश कश्यप, आदित्य नारंग, मनोज शर्मा, राहुल शर्मा, विकास पुरोहित, मृदुल गुप्ता, ईश्वर साहू, दद्दू ढीमर, संजय सेन, महेश गुप्ता, ईशान शर्मा, शब्बू पाकीजा, अख्तर खान, शंकु ढीमर, हरीश ढीमर, ऋषि गुप्ता, मोहित पुरोहित, रूपल गुप्ता, वासु शर्मा, शुभम सेन, शिबू खान, दुर्गेश यादव, सचिन व अन्य सदस्यों ने योगदान दिया।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter