• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
राजनीती और भी
सीएम हाउस का घेराव करने मध्य ब्लॉक के सैकड़ो कार्यकर्ता रायपुर जाएंगे
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 20 अप्रैल 2025,  02:15 PM IST
  • 1140
सीएम हाउस का घेराव करने मध्य ब्लॉक के सैकड़ो कार्यकर्ता रायपुर जाएंगे

*राजीव भवन में घुसकर हुड़दंग करने पर भाजपा की निंदा:* Image after paragraph

शहर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग एवं मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग की संयुक्त बैठक आज राजीव भवन में संपन्न हुई इस बैठक में पूर्व विधायक श्री अरुण वोरा, शहर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष श्री गया पटेल,पूर्व महापौर श्री आर एन वर्मा,श्री धीरज बाकलीवाल,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री श्री दीपक दुबे,पूर्व सभापति श्री राजेश यादव,छाया महापौर श्रीमती प्रेमलता साहू,मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अलताफ अहमद के विशेष उपस्थिति में संपन्न हुई।

बैठक में सर्वप्रथम शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा राजीव भवन दुर्ग में घुसकर हुड़दंग किए जाने की कड़े शब्दों में निंदा की एवं कांग्रेस जनों ने यह निर्णय लिया कि राजीव भवन में घुसकर हुड़दंग करने वाले भाजपाइयों के खिलाफ मंगलवार को 11:00 बजे दुर्ग थाने में एफआईआर दर्ज कराने के लिए दुर्ग के सभी कांग्रेस जन उपस्थित रहेंगे।

एवं 21 अप्रैल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा आयोजित राजीव गांधी चौक रायपुर में छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार के नाकामी एवं प्रदेश में बढ़ रहे अपराध,नशाखोरी के विरोध में धरना प्रदर्शन मुख्यमंत्री निवास का घेराव में अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस जन रायपुर जाएंगे या निर्णय लिया गया।

बैठक को पूर्व विधायक श्री अरुण वोरा,श्री आर एन वर्मा,श्री गया पटेल,श्रीमती प्रेमलता साहू,श्रीमती कन्या ढीमर,अजय मिश्रा,सुमित घोष,श्री विकास सापेकर,राजकुमार नारायणी,ने संबोधित कर अपने विचार रखें।बैठक का संचालन मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष अलताफ अहमद ने एवं आभार प्रदर्शन अलख नवरंग ने किया।

बैठक में युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव संदीप वोरा, कौशल किशोर सिंह,पार्षद अश्विनी निषाद,अशोक मेहरा,शबाना निशा रानी,पूर्व पार्षद राजकुमार वर्मा,भोला महोबिया,श्रद्धा सोनी,शंकर सिंह ठाकुर, हेमंत तिवारी,संजय ताम्रकार,रायसिंह ढिकोला,राकेश यादव,राकेश ठाकुर,सुनीता देवांगन,गणेश सोनी,अली असगर,मनोज सिन्हा,चंद्रशेखर पारख,ज्ञानू बागडे, नासिर खोखर,थानेश्वर साहू,सैयद आसिफ अली, पोषण साहू,एनी पीटर,पिंकी झा,आनंद कपूर ताम्रकार,संजय बत्रा,सन्नी साहू, देव सिन्हा,सहित कांग्रेस जन उपस्थित थे।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter