सुप्रीम के खिलाफ बयान देकर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे बुरे फंस गए हैं। झारखंड के गोड्डा सांसद के 'धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार' वाले बयान से सियासी भूचाल मचा है। AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-आप लोग (भाजपा) ट्यूबलाइट हैं। कोर्ट को धमका रहे हैं। भाजपा धोखाधड़ी कर रही है। डरा रही है। धार्मिक युद्ध की धमकी दे रही है। इधर निशिकांत के बयान से बीजेपी ने किनारा किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा- निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा का न्यायपालिका एवं देश के चीफ जस्टिस पर दिए गए बयान से पार्टी का कोई लेना–देना नहीं है। यह इनका व्यक्तिगत बयान हैं।
आप कट्टरपंथी हो गए हैं
AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी के निशिकांत दुबे के बयान पर पलटवार करते हुए तीखा हमला बोला है। ओवैसी ने कहा-क्या आपको पता है (अनुच्छेद) 142 (संविधान का) क्या है? इसे बीआर अंबेडकर ने बनाया था। वे तुमसे ज्यादा दूरदर्शी थे। ओवैसी ने आगे कहा-आप लोग सत्ता में हैं और आप इतने कट्टरपंथी हो गए हैं कि आप कोर्ट को धार्मिक युद्ध की धमकी दे रहे हैं।
'देश आपको माफ नहीं करेगा'
मोदी जी, अगर आप इन लोगों को नहीं रोकेंगे तो देश कमजोर हो जाएगा। देश आपको माफ नहीं करेगा और कल आप सत्ता में नहीं रहेंगे। हिंदू जान चुका है कि मुसलमानों की नफरत को दिखाकर बीजेपी वोट बटोरती आई है। दिखाने के लिए कुछ नहीं है। 4.5 फीसदी युवा बेरोजगार हैं. इनकी बेरोजगारी को दूर करने का कोई प्लान नहीं है।
जानिए निशिकांत दुबे ने क्या कहा...
झारखंड के गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे ने शनिवार (19 अप्रैल) को सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या आप कानून बनाने वाली संसद को भी निर्देश देंगे। भारत के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति राष्ट्रपति करते हैं। ऐसे में आप (CJI) किसी अपॉइंटिंग अथॉरिटी को निर्देश कैसे दे सकते हैं। सांसद ने कहा कि 'संसद देश का कानून बनाती है। क्या आप उस संसद को निर्देश देंगे। देश में गृह युद्ध के लिए चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया संजीव खन्ना जिम्मेदार हैं। वहीं धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार है।
भाजपा ने काटा किनारा
निशिकांत के सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ दिए बयान से बीजेपी ने किनारा किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 'X' पर पोस्ट कर लिखा-भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा का न्यायपालिका और देश के चीफ जस्टिस पर दिए गए बयान से भारतीय जनता पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है( यह इनका व्यक्तिगत बयान है। भाजपा ऐसे बयानों से न तो कोई इत्तेफाक रखती है और न ही कभी भी ऐसे बयानों का समर्थन करती है। भाजपा इन बयान को सिरे से खारिज करती है।
जानिए आखिर है पूरा मामला
कांग्रेस का पलटवार
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने निशिकांत दुबे के बयान पर पलटवार किया है। कहा, वे सुप्रीम कोर्ट को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने जब से यह कहा है कि कोई भी कानून बने, संविधान के मूल ढांचे के खिलाफ न हो। कोई कानून यदि संविधान के खिलाफ है तो हम स्वीकार नहीं करेंगे। तभी से सुप्रीम कोर्ट को निशाना बनाया जा रहा है।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment