• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
अग्रवाल सभा की बैठक : 15 जून को आम सभा कराने का निर्णय, चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 20 अप्रैल 2025,  11:06 PM IST
  • 1312
अग्रवाल सभा रायपुर की कार्यकारिणी बैठक 18 अप्रैल रविवार को अग्रसेन भवन जवाहर नगर में सम्पन्न हुआ। आगामी अग्रवाल सभा के चुनाव हेतु चुनाव अधिकारियों की घोषणा की गई। 15 जून को रखी जाएगी अग्रसेन धाम में आम सभा।

रायपुर। अग्रवाल सभा रायपुर की कार्यकारिणी बैठक अग्रवाल सभा के अध्यक्ष विजय अग्रवाल की अध्यक्षता में 18 अप्रैल रविवार को अग्रसेन भवन जवाहर नगर में सम्पन्न हुआ। अग्रवाल सभा के मंत्री मनमोहन अग्रवाल प्रचार प्रसार प्रभारी प्रमोद जैन ने बताया कि बैठक की शुरुआत अग्रवाल सभा के अध्यक्ष विजय अग्रवाल, संरक्षक सीताराम अग्रवाल, मनमोहन अग्रवाल, योगी अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, महिला मंडल की अध्यक्ष माया मुरारका, मंत्री ममता सुभाष अग्रवाल द्वारा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।

अग्रवाल सभा के अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने अपने 3 साल के कार्यों की जानकारी सदन में रखते हुए सभा द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कार्यकारिणी के समस्त सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए अग्रवाल सभा के इकाई महिला मंडल, युवा मंडल और युवती मंडल का भी आभार व्यक्त किया साथ ही वर्तमान में पानी की समस्या को देखते हुए विजय अग्रवाल जी ने सभी की सहमति से सभा की और कुआं के जीर्णोद्धार हेतु 5 लाख रुपए देने की घोषणा की।

आगामी अग्रवाल सभा के चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति

सदन में आगामी अग्रवाल सभा के चुनाव हेतु कार्यकारिणी के सदस्यों के बीच बात रखते हुए नए चुनाव हेतु कार्यकारिणी सदस्यों की सहमति के पश्चात चुनाव अधिकारियों की घोषणा की गई। अग्रवाल सभा के आगामी होने वाले चुनाव हेतु अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने चुनाव अधिकारी रमेश अग्रवाल, सहायक चुनाव अधिकारी डॉक्टर राजेश खेमका और विनय बजाज को नियुक्त किया, जो आगामी अग्रवाल सभा के चुनाव को कराएंगे। 

अग्रसेन धाम में रखी जाएगी आम सभा

चुनाव अधिकारी के नियुक्ति के साथ 15 जून को अग्रसेन धाम में आम सभा रखी जाएगी। रविवार 18 अप्रैल की बैठक में महिला मंडल अध्यक्ष माया मुरारका, युवा मंडल मंत्री सौरभ अग्रवाल और युवती मंडल द्वारा भी अपने किए गए कामों को लेकर बात सदन में रखी गई। कार्यकारी की अग्रवाल सभा के संरक्षक सीताराम अग्रवाल और सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार अग्रवाल को भी संबोधित किया गया।

ये रहे मौजूद

बैठक का संचालन महामंत्री मनमोहन अग्रवाल और आभार प्रकट संगठन मंत्री योगी अग्रवाल द्वारा किया गया। बैठक में विशेष तौर पर अग्रवाल सभा अध्यक्ष विजय अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल, मनमोहन अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, वंदना योगी अग्रवाल, किशन अग्रवाल, सतपाल जैन, सुरेश अग्रवाल, योगेश अग्रव, प्रमोद जैन, सुभाष अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, विशंभर अग्रवाल, संजय चौधरी,  सुशील सराफ, राजेंद्र सिंघानिया, महिला मंडल अध्यक्ष माया मुरारका, मंत्री ममता सुभाष अग्रवाल, युवा मंडल महामंत्री सौरभ अग्रवाल, सभा के कार्यकारिणी सदस्यों के साथ महिला मंडल, युवा मंडल और युवती मंडल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter