• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
धान संग्रहण केंद्र में चोर सक्रिय : एक बार फिर कट्टा चोर हुए फरार, लगातार आ रही है शिकायतें
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 20 अप्रैल 2025,  11:34 PM IST
  • 2223
तिल्दा नेवरा के धान संग्रहण केंद्र में चोरों ने कट्टा (बोरो) की चोरी कर अपनी बाइक छोड़ फरार हो गए। केंद्र से कट्टा चोरी की कई शिकायतें सामने आई है।

 छत्तीसगढ़ के तिल्दा नेवरा के कोहका भाठा स्थित धान संग्रहण केंद्र में चोर सक्रिय है। यहां से आए दिन धान के बोरो (कट्टा ) की चोरी की शिकायतें सामने आ रही है। इसी बीच एक बार फिर चोर धान के बोरो की चोरी कर फरार हो गए। कई बार नेवरा थाना में चोरों को पकड़कर समझाइस दी गई है। इसके बाद भी चोरों के हौसले बुलंद है। 

रविवार को सुबह लगभग 3 से 4 बजे  कुछ धान कट्टा चोर चोरी करने संग्रहण केंद्र पहुंचे थे। इस बीच संग्रहण केंद्र के चौकीदार वहां आ गए जहां आनन फानन में अज्ञात चोर संग्रहण केंद्र में अपनी 2 दोपहिया वाहनों को छोड़कर फरार हो गए। जिन दो दोपहिया वाहनों को चोर छोड़कर फरार है, उन वाहनों के नंबर क्रमशः सीजी 04 पीएफ 7256 पल्सर वाहन एवं सीजी 22 एबी 7462 हीरो स्प्लेंडर वाहन है। 

3 दोपहिया वाहनों में आए थे 6 चोर 

नेवरा पुलिस ऐसे चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजती है, लेकिन जल्द ही जमानत के बाद छुटकर ये धान चोर पुनः सक्रिय होकर चोरी को अंजाम देते है। संग्रहण केंद्र कर्मियों के अनुसार, इनकी संख्या 6 के आस पास थी, जो 3 दोपहिया वाहनों में आए हुए थे। चौकीदार के डर से चोर अपने एक ही दोपहिया वाहन को लेकर भाग निकले और चोरी करने आए अपने 2 दोपहिया वाहनों को छोड़कर भाग निकले।

चोरों की तलाश जारी 

जिस दोपहिया वाहन को लेकर चोर फरार हुए उसका नंबर सीजी 04 MQ 8444 है जिसका नंबर चौकीदारों ने नोट कर लिया और मोबाइल में फोटो भी ले ली। तिल्दा नेवरा पुलिस को इसकी सूचना दी गई है। पुलिस धान संग्रहण केंद्र पहुंचकर दोनों दोपहिया वाहनों को थाने में ले आई है और अज्ञात चोरों की पता साजी की जा रही है।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter