• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
देश विदेश और भी
विश्व ने खोया शांति का मसीहा, पोप फ्रांसिस का 88 साल के उम्र में निधन
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 21 अप्रैल 2025,  02:17 PM IST
  • 779

88 वर्षीय पोप फ्रांसिस का सोमवार 21 अप्रैल 2025 को वेटिकन सिटी में निधन हो गया. वे लंबे समय से बीमार थे और हाल ही में अस्पताल से इलाज के बाद लौटे थे. ईस्टर के दिन वे आखिरी बार सार्वजनिक रूप से नजर आए थे. उनके निधन से दुनियाभर में शोक की लहर है. पोप फ्रांसिस को उनके करुणामय स्वभाव और शांति के संदेशों के लिए हमेशा याद किया जाएगा

 

पिछले दिन ईस्टर के मौके पर वे अंतिम बार सार्वजनिक रूप से नजर आए थे. यह दृश्य देखकर दुनियाभर के उनके अनुयायियों की आंखें नम हो गई थीं। अस्पताल से लौटते समय उन्होंने बाहर इंतजार कर रहे लोगों को आशीर्वाद भी दिया था. पोप फ्रांसिस के निधन की खबर से वेटिकन और दुनियाभर में शोक की लहर फैल गई है. वे अपने करुणामय स्वभाव, शांति और मानवता के संदेशों के लिए हमेशा याद किए जाएंगे.


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter