• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
महिला डॉक्टर की 7 साल तक अस्मत लूटता रहा एसडीओ, अपराध दर्ज
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 22 अप्रैल 2025,  05:19 AM IST
  • 583

बिलासपुर-रायपुर । पीएचई के सब डिवीजनल ऑफिसर ने मेडिकल छात्रा से पहले दोस्ती की। इसके बाद उससे प्यार करने और शादी करने का वादा कर दुष्कर्म किया। लगातार सात साल तक वह शारीरिक संबंध बनाते रहा। इस दौरान युवती प्रेग्नेंट हुई तो अबॉर्शन भी कराया। फिर उसे धोखे में रखकर दूसरी युवती से शादी तय कर ली। इसकी जानकारी मिलने पर महिला डॉक्टर ने एसडीओ के खिलाफ  रेप का केस दर्ज कराया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

अज्ञेय नगर निवासी नमित कोसरिया पीएचई में एसडीओ है। उसकी पोस्टिंग जांजगीर-चांपा जिले में है। मेडिकल कॉलेज की 22 साल की छात्रा से नमित की दोस्ती थी, तब वह पढ़ाई कर रही थी। साल 2018 में नमित ने उससे प्यार का इजहार किया और उसके साथ शादी करने का वादा किया, तब नमित प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। युवती ने पुलिस को बताया कि नवंबर 2019 में शाम करीब 5 बजे नमित उससे मिलने पहुंचा। वहां से अपने अज्ञेय नगर स्थित घर ले गया। नमित ने डॉक्टर को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद यह सिलसिला कई दिनों तक चला। तब नमित पीएचई में एसडीओ बन गया था।

युवती ने पुलिस को बताया कि नमित सात साल से उसके साथ रिलेशन में था। हर साल वह अपना बर्थ-डे उसके साथ ही बिलासपुर में मनाता था। 14 अप्रैल को नमित का बर्थ-डे था, लेकिन वह नहीं आया। इससे पीडि़ता को नमित पर शक हुआ। उसने जानकारी जुटाई तो पता चला कि नमित किसी और लड़की से शादी करने वाला है। 3 मार्च को उसने दूसरी लड़की से सगाई कर ली है। इस पर उसकी प्रेमिका ने शादी करने के लिए दबाव बनाया, जब वह नहीं माना, तब उसने सिविल लाइन थाने में केस दर्ज करा दी। पुलिस उसके खिलाफ  केस दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter