• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
देश विदेश और भी
पर्यटकों पर आतंकी हमला, 26 लोगों की मौत; कई घायल, नाम पूछ-पूछकर मारी गोली
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 22 अप्रैल 2025,  05:24 AM IST
  • 358

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर सऊदी अरब की अपनी यात्रा को बीच में ही छोड़कर मंगलवार रात को भारत लौट रहे हैं। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे। प्रधानमंत्री मोदी ने सऊदी अरब द्वारा आयोजित आधिकारिक रात्रिभोज में भाग नहीं लिया और अपनी यात्रा को बीच में ही समाप्त करने का फैसला किया है। वे आज रात भारत के लिए रवाना होंगे।

पहले उनका बुधवार रात को लौटने का कार्यक्रम था, लेकिन अब वे बुधवार सुबह जल्दी भारत पहुंचेंगे।

घटना के बाद सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाल लिया है। इलाके में नाकेबंदी कर सर्च ऑपेरशन चलाया जा रहा है। गृहमंत्री अमित शाह ने मौके पर जाने ऐलान किया है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी अपना प्रस्तावित दौरा रद्द कर पहलगाम के लिए रवाना हो गए हैं।  

अधिकारियों ने बताया, बैसरन इलाके में राजस्थान के पर्यटकों का दल घूमने आया था। इसी बीच आतंकवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। समाचार एजेंसी PTI को एक महिला ने फोन कर बताया कि हमले में 8 से 10 लोग घायल हुए हैं। उसके पिता को भी गोली मार दी गई है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख से बात कर जानकारी ली है।  

 

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से जम्मू कश्मीर में पाक सीमा पर आतंकी गतिविधियां बढ़ गई हैं। जम्मू कश्मीर पुलिस और भारतीय सेना ने कार्रवाई करते हुए कुछ आतंकवादियों को मार गिराया है। मंगलवार को आतंकियों ने पर्यटकों के एक समूह को निशाना बनाया है। इस समूह में 12 लोग शामिल थे। 

12 अप्रैल को JCO शहीद हुए थे
जम्मू के अखनूर में 12 अप्रैल को आतंकवादियों से मुठभेड़ में 9 पंजाब रेजिमेंट के JCO कुलदीप चंद शहीद हो गए थे। अखनूर के केरी बट्टल इलाके में 11 अप्रैल की रात एनकाउंटर शुरू हुआ था। इसी दिन किश्तवाड़ जिले के जंगलों में सैनिकों ने 3 आतंकियों को मार गिराया था। तीनों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद के थे।  

कश्मीर का खूबसूरत इलाका है पहलगाम 
पहलगाम दक्षिण कश्मीर का बेहद खूबसूरत इलाका है। देशभर से यहां बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। खासकर गर्मी सीजन में यहां प्रतिदिन हजारों टूर‍िस्‍ट पहुंचते हैं। आतंकी घटना से पहलगाम की पर्यटन गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter