• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अपराध और भी
कश्मीर में आतंकी गोलीबारी : रायपुर के समता कालोनी का कारोबारी भी घायल, पत्नी-बच्चों के साथ गए थे छुट्टियां मनाने
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 22 अप्रैल 2025,  05:32 AM IST
  • 873
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी गोलीबारी में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का एक व्यापारी भी आतंकियों की गोली का निशाना बना है। रायपुर के समता कालोनी निवासी कारोबारी दिनेश मिरानिया को गोली लगने की खबर है।

रायपुर। मंगलवार को जम्मू-कश्मीर पहलगांव में आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में रायपुर के कारोबारी को भी गोली लगी है। कारोबारी दिनेश मिरानिया पत्नी, बच्चों के साथ जम्मू- कश्मीर घूमने गए थे। दिनेश मिरानिया रायपुर के समता कॉलोनी के निवासी हैं। 

उल्लेखनीय है कि, आंतकी गोलीबारी में 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं 1 व्यक्ति की मौत की खबर है। घायलों में एक रायपुर निवासी बताए गए हैं। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाल लिया है। इलाके में नाकेबंदी कर सर्च ऑपेरशन चलाया जा रहा है। गृहमंत्री अमित शाह ने मौके पर जाने ऐलान किया है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी अपना प्रस्तावित दौरा रद्द कर पहलगाम के लिए रवाना हो गए हैं।  

अधिकारियों ने बताया, बैसरन इलाके में राजस्थान के पर्यटकों का दल घूमने आया था। इसी बीच आतंकवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। समाचार एजेंसी PTI को एक महिला ने फोन कर बताया कि हमले में 8 से 10 लोग घायल हुए हैं। उसके पिता को भी गोली मार दी गई है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख से बात कर जानकारी ली है।

RO. NO 13766/ 8

RO. NO 13766/ 8

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13766/ 8
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13766/ 8
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13766/ 8
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13766/ 8
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter