• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
राजनीती और भी
25 अप्रैल को दुर्ग जिले से संविधान बचाओ रैली
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 23 अप्रैल 2025,  06:18 AM IST
  • 1059
राजधानी रायपुर में 22 अप्रैल 2025 को प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक राजीव भवन में संपन्न हुई। एआईसीसी के निर्देशानुसार प्रदेश में भी 25 अप्रैल से 40 दिवसीय संविधान बचाओ अभियान शुरू किया जायेगा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में 22 अप्रैल 2025 को

State Congress meeting, Constitution rally, Durg on 25th April, 40 day
प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक राजीव भवन में संपन्न हुई

 बैठक में निर्णय लिया गया कि एआईसीसी के निर्देशानुसार प्रदेश में भी 25 अप्रैल से 40 दिवसीय संविधान बचाओ अभियान शुरू किया जायेगा। 25 अप्रैल को दुर्ग जिले से संविधान बचाओ रैली निकाली जायेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 25 अप्रैल को दुर्ग जिले में संविधान बचाओ रैली के साथ प्रदेश के सभी जिलों में 3 से 10 मई तक संविधान बचाओ रैलियां निकाली जायेगी और 11 से 17 मई तक प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में संविधान बचाओ रैली निकलेगी। 20 से 30 मई तक कांग्रेस संविधान बचाओ अभियान को घर-घर लेकर जायेगी। उन्होंने कहा कि संविधान बचाओ अभियान का उद्देश्य मोदी सरकार द्वारा संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर किये जा रहे लगातार हमलों, प्रतिशोध की राजनीति, आर्थिक कुप्रबंधन और सामाजिक न्याय के प्रणालीगत हनन का मुकाबला करना है। 

यह अभियान आम नागरिक की आवाज को बुलंद करेगा, जमीनी स्तर की चिंताओं को उजागर करेगा और हमारे संविधान में निहित मूल्यों पर फिर से जोर देगा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अभियान के माध्यम से हम संविधान की रक्षा करने स्वतंत्रता, समानता और न्याय के मूल्यों को बनाये रखने और हम भारतीय के अधिकारों, सम्मान और भविष्य के लिये लड़ने के लिये एकजुट है। हम इस देश के गरीबों को लिये अपनी लड़ाई में अडिग रहेंगे उनके अधिकारों की वकालत करेंगे और उनकी आवाज को बुलंद करेंगे। नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत ने कहा कि दुर्ग जिले से संविधान बचाओ रैली प्रारंभ होगा।  यह अभियान प्रदेश के एक-एक नागरिक तक ले जाने की जवाबदारी कांग्रेस के हर नेता की है।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter