• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य पर 12 से अधिक शिक्षिकाओं और छात्राओं ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, हटाए गए प्राचार्य
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 28 सितम्बर 2024,  06:57 PM IST
  • 280
आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य पर 12 से अधिक शिक्षिकाओं और छात्राओं ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, हटाए गए प्राचार्य
जशपुर. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से यौन उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है. जिले के मनोरा आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य आर बी निराला पर नाबालिग छात्राओं समेत एक दर्जन से अधिक शिक्षिकाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. इस मामले के सामने आते ही कलेक्टर ने आरोपी प्राचार्य को शो कॉज नोटिस जारी कर 3 दिन के भीतर जवाब मांगा है. बता दें, प्राचार्य पर आरोप है कि उसने शिक्षक दिवस के दिन दो नाबालिग छात्राओं को अपने चेंबर में बुलाकर अश्लील गाने पर डांस कराया. इसके साथ ही उन्हें गलत तरीके से छूने और आपत्तिजनक बातें कहने का भी आरोप है. पीड़िताओं का आरोप है कि प्राचार्य आर बी निराला नाबालिग छात्राओं को चॉकलेट देकर बाहर मिलने बुलाता था. वहीं प्राचार्य पर लगे इन गंभीर आरोपों के प्रशासनिक जांच में आरोपों की पुष्टि हुई, जिसके बादज प्राचार्य को हटाकर मूल शाला में वापिस भेज दिया गया है. अब कलेक्टर के नोटिस का जवाब उन्हे 3 दिन के अंदर देना होगा, हालांकि इस मामले में प्राचार्य के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होने की आशंका जताई जा रही है.


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter