• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
रायपुर और भी
कारोबारी दिनेश मिरानिया का पार्थिव शरीर आज रात पहुंचेगा रायपुर
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 23 अप्रैल 2025,  09:29 PM IST
  • 2362

रायपुर । पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए रायपुर के कारोबारी दिनेश मिरानिया का शव अब से चंद मिनट बाद विमान के जरिए श्रीनगर से पहले नई दिल्ली लाया जाएगा. नई दिल्ली में औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद पार्थिव शरीर को विमान के जरिए रायपुर लाया जाएगा.पहलगाम आंतकी हमले में मारे गए लोगों के साथ उनके परिजनों को गृह नगर तक पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने विशेष विमानों की व्यवस्था की हैसरकार की ओर से दी गई जानकारी, दिनेश मिरानिया (अग्रवाल) का शव दोपहर 11.45 बजे श्रीनगर से फ्लाइट 6श्व 2356/ 6श्व 5138 श्रीनगर से नई दिल्ली लाया जाएगा. इसके बाद नई दिल्ली से शव को रात करीबन 9 बजे रायपुर लाया जाएगा. शव के साथ दिवंगत की पत्नी नेहा मिरानिया, बेटा शौर्य, बेटी लक्षिता, भाई नरेश अग्रवाल और भतीजा केशव अग्रवाल विमान से रायपुर आएंगे.इस बीच पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए दिनेश मिरानिया के समता कालोनी स्थित निवास पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा पहुंचकर परिजनों से संवेदना जताई.दिनेश मिरानिया के परिजनों के दुख में शामिल होने आया हूं. आतंकवादियों ने बहुत ही कायराना हरकत की है. दिनेश मिरानिया का अंतिम संस्कार ससम्मान किया जाएगा.


Add Comment


Add Comment

960030820260416021008965415.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter