• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
भोपाल और भी
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 23 अप्रैल 2025,  09:38 PM IST
  • 1709

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से सटे मंडीदीप में बड़ी घटना हो गई। मंगलवार (22 अप्रैल) की रात 1 बजे गेल प्लांट में गैस लीक होने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन और फायर सेफ्टी टीम मौके पर पहुंची। आसपास बैरिकेड्स कर आवाजाही रोकी। कड़ी मशक्कत के बाद बुधवार (23 अप्रैल) सुबह रिसाव को रोका जा सका। गैस कैसे लीक हुई? कारण का पता लगाने दिल्ली की टीम जांच करने आएगी।

जानिए पूरा घटनाक्रम 
मंडीदीप सरकार सिविल अस्पताल के पास गेल का प्लांट है। प्लांट में LPG गैस को PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) में कन्वर्ट करके पाइपलाइन से घरों और इंडस्ट्रीज में सप्लाई किया जाता है। मंगलवार रात करीब 1 बजे प्लांट में गैस लीक हो गई। गैस लीक की सूचना मिलते पर सुबह पुलिस-प्रशासन की टीम  पहुंची। भोपाल से NDRF और SDRF की टीमों को भी बुलाया। 

हम प्लांट का सेफ्टी ऑडिट करा रहे
प्लांट के एक किलोमीटर के दायरे में बैरिकेड्स लगाकर आवाजाही रोकी। कड़ी मशक्कत के बाद बुधवार करीब 9 बजे रिसाव को रोका जा सका। कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने बताया कि गैस रिसाव पर रोक लग गई है। हालत गंभीर नहीं हैं। हम प्लांट का सेफ्टी ऑडिट करा रहे हैं। हम सेफ्टी एसओपी तैयार करेंगे ताकि भविष्य में ऐसी घटना न हो। कलेक्टर ने कहा कि पूरे एरिया को सैनिटाइज कराया गया है।

कहां गड़बड़ी हुई! जांच के बाद चलेगा पता
एसपी पंकज पांडे ने कहा कि नेचुरल गैस के दो स्टोरेज टैंक हैं। एक टैंक जिसमें करीब 60 फीसदी गैस भरी थी। उसमें लीकेज हुआ। हमें सुबह 5 बजे सूचना मिली कि टैंक में लीकेज हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची। आसपास इलाके में बैरिकेड्स कर लोगों को आने-जाने से रोका। सुबह करीब 9 बजे रिसाव को रोका जा सका। गैस कैसे लीक हुई? वाल्व में कहां गड़बड़ी हुई? इसका पता लगाने सेफ्टी टीम को बुलाया गया है। सेफ्टी टीम की जांच के बाद ही कारण का पता चलेगा।  

दिल्ली की टीम करेगी जांच 
एसडीएम चंद्रशेखर श्रीवास्तव ने कहा-गेल प्लांट में गैस लीक हुई है। गैस कैसे लीक हुई? अभी कारण का पता नहीं चला है। जांच करने के लिए दिल्ली की टीम आ रही है। जांच के बाद ही वजह पता चलेगी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। किसी तरह के नुकसान की आशंका नहीं है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter