• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
रायपुर और भी
गांजा के सौदेबाजी करते 4 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 28 सितम्बर 2024,  06:57 PM IST
  • 126
रायपुर। रायपुर में गांजा के सौदेबाजी करते 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें से दो आरोपी ओडिशा के रहने वाले हैं। वहीं गांजा खरीद रही एक महिला और व्यक्ति रायपुर के निवासी है। पुलिस ने इन आरोपियों को सूचना मिलने पर रेड मारकर पकड़ा है। यह पूरा मामला गंज थाने इलाके का है। पुलिस के मुताबिक,शुक्रवार को पुलिस टीम को सूचना मिली कि एक्सप्रेस वे के नीचे चुना भट्टी के पास उड़ीसा के दो व्यक्ति बैग में गांजा रखे हुए है। वे वहां पर एक महिला और पुरुष से गंजा खरीदने के लिए सौदेबाजी कर रहे थे। इस बात की भनक पुलिस को लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम को मौके में पहुंची। नारकोटिक्स एक्ट पर एक्शन पूछताछ में 2 आरोपियों ने बताया कि, वह ओडिशा के देवराज नाईक और राजेश नाईक है। वे मूल रूप से कालाहांडी जिले के रहने वाले हैं। इस मामले में पुलिस ने गांजा खरीदने उमा वर्मा को गिरफ्तार किया है, वही एक अन्य व्यक्ति नानू टांडी भी गिरफ्तार हुआ है। यह दोनों महिला पुरुष रायपुर के ही रहने वाले हैं और गांजा खरीदने के लिए पहुंचे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब डेढ़ लाख रुपए का गांजा बरामद कर लिया है।

RO. NO 13404/ 42

RO. NO 13404/ 42

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 42
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 42
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 42
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 42
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter