• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
देश विदेश और भी
अमेरिका सामान नहीं खरीदे, तो कनाडा का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा: ट्रंप
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 24 अप्रैल 2025,  12:01 AM IST
  • 436
अमेरिका सामान नहीं खरीदे, तो कनाडा का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा: ट्रंप

वाशिंगटन. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को दावा किया कि यदि उनका देश कनाडा से सामान खरीदना बंद कर दे तो उसका ”अस्तित्व समाप्त हो जाएगा.” ट्रंप ने यह टिप्पणी ऐसे समय में की है जब कुछ ही दिन बाद कनाडा में चुनाव होने वाले हैं. कनाडा की अर्थव्यवस्था एवं संप्रभुता पर ट्रंप की पहले की गई टिप्पणियां कनाडाई चुनाव में मुख्य मुद्दा हैं.

ट्रंप ने अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक कार्यालय ‘ओवल ऑफिस’ में एक समारोह के दौरान कनाडा पर फिर से टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि अमेरिका कनाडा से सामान नहीं खरीदे, तो ”एक देश के रूप में उसका अस्तित्व ही नहीं रहेगा.” उन्होंने कहा, ”ईमानदारी से कहूं तो एक राज्य के तौर पर वह बहुत बढि.या काम करता है.” ट्रंप ने कनाडा को आर्थिक दबाव के जरिए अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की पहले भी धमकी दी थी.

उन्होंने अपना दावा दोहराया कि अमेरिका को कनाडा से ऑटो एवं तेल समेत किसी भी चीज की आवश्यकता नहीं है. ट्रंप ने कहा, ”हम वास्तव में नहीं चाहते कि कनाडा हमारे लिए कार बनाए. हम अपनी खुद की कार बनाना चाहते हैं.” ट्रंप ने बुधवार को कहा कि वह कनाडा से आयातित कारों पर कर बढ़ा सकते हैं.

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter