• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
चार दिनों से लापता युवक का शव खेत में गड़ा मिला
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 28 सितम्बर 2024,  06:57 PM IST
  • 304
महासमुंद। जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम सराईटार में चार दिनों से लापता एक युवक का शव गांव के खेत में गड़ा मिला. इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है. चार दिन पहले घर से निकलने के बाद नहीं लौटने पर परेशान परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट बुधवार को थाने में दर्ज कराई थी. वहीं आज सुबह पीताम्बर ध्रुव के खेत में गड़े शव की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस में दी, जिसके बाद मृतक की पहचान लापता युवक 34 वर्षीय खिलेश्वर साहू के रूप में हुई. मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है. परिजनों के अनुसार, मृतक खिलेश्वर मंगलवार को घर से निकला था, लेकिन उसकी कोई खबर नहीं आई. जब 24 घंटे तक उसकी खोजबीन के बाद भी खबर नहीं मिली, तो परिवार ने पुलिस का सहारा लिया. इधर आज सुबह खेत में शव मिलने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी, तो जांच में पता चला कि यह शव लापता किसान का ही है. परिजनों के अनुसार मृतक खिलेश्वर का किसी से विवाद नहीं था, लेकिन अचानक हुई उसकी मौत से परिवार सदमे में है. महासमुंद पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया हत्या का लगता है, लेकिन पुलिस अभी तक किसी ठोस निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है. पुलिस फिलहाल मामले की गहराई से जांच कर रही है. जांच में आपसी रंजिश और अन्य संभावित कारणों की जांच की जा रही है. पुलिस आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है और जल्द ही सुलझाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि मामले में दोषी पाए जाने पर अपराधियों को जल्द ही पकड़ा जाएगा.


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter