• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
कांकेर और भी
तेंदुए का कहर, 6 वर्षीय मासूम पर हमला, हालत गंभीर
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 26 अप्रैल 2025,  12:53 PM IST
  • 313
तेंदुए का कहर, 6 वर्षीय मासूम पर हमला, हालत गंभीर

कांकेर। कांकेर जिले के दुधावा क्षेत्र में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा घटना में तेंदुए ने एक 6 वर्षीय बालक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह दर्दनाक घटना आछीडोंगरी गांव की है, जहां मासूम अपने घर के पास खेल रहा था। हमले के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल घायल बालक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। बच्चे की हालत नाजुक बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि यह तेंदुआ पहले भी इसी क्षेत्र में तीन मासूमों पर हमला कर चुका है, जिनमें से एक की मौत हो चुकी है। लगातार हो रहे इन हमलों से इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने और सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम की मांग की है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर तेंदुए की तलाश में जुट गई है।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter