• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
जरा हट के और भी
संजय, प्रज्ञा सहित 227 अफसरों काे मिलेगा उत्कृष्ट सेवा पदक
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 26 अप्रैल 2025,  02:34 PM IST
  • 1260
मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय ने वर्ष 2024 के अति उत्कृष्ट सेवा पदक और उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए कुल 395 अधिकारियों और कर्मचारियों के नामों की घोषणा की है।

मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय ने वर्ष 2024 के अति उत्कृष्ट सेवा पदक और उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए कुल 395 अधिकारियों और कर्मचारियों के नामों की घोषणा की है। इस लिस्ट में आईपीएस अफसर प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव, सत्येंद्र कुमार शुक्ला, संजय कुमार, और सुशांत कुमार सक्सेना जैसे बड़े नाम शामिल हैं, जिन्हें उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए चुना गया है।

इन अधिकारियों ने किया शानदार काम:
कुछ अधिकारियों ने अपने कार्य से अलग पहचान बनाई है। जैसे, छिंदवाड़ा की डीएसपी प्रियंका पांडेय और मंदसौर के टीआई अमित सोनी को अनसुलझे मामलों को सुलझाने के लिए प्रशस्ति पत्र और डिस्क से नवाज़ा गया है। इसके अलावा बीना सिंह, मनीषा लिल्हारे, और मंजू शर्मा को भी इसी श्रेणी में सम्मान के लिए चुना गया है।

वाहन चालकों को भी मिला सम्मान:
15 वर्षों तक दुर्घटनारहित सेवा देने वाले 6 वाहन चालकों को भी प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया है। इनके नाम हैं, राजेश कुमार शुक्ला, संजय राणा, विक्रम सिंह तोमर, अनिल सिंह सेंगर, सुनील कुमार सोनेकर, और गौरीशंकर बेलवंशी। इसके साथ ही 15 साल तक स्वच्छ रिकॉर्ड रखने वाले 45 पुलिसकर्मियों को भी यह सम्मान दिया जाएगा।

केंद्रीय गृहमंत्रालय के निर्देश के तहत चयन:
केंद्रीय स्तर पर भी अति उत्कृष्ट सेवा पदक और उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए कई अफसरों को चुना गया है। इनमें आईजी संजय कुमार, आईजी चंबल सुशांत कुमार सक्सेना, आईजी इंटेलिजेंस डॉ. आशीष, एसपी योगेश्वर शर्मा, और कई डीएसपी, निरीक्षक, एसआई, एएसआई व अन्य रैंक के अधिकारी शामिल हैं।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter