• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
खेल -क्रिकेट और भी
राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 8 विकेट से हराया, वैभव सूर्यवंशी की ऐतिहासिक पारी
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 28 अप्रैल 2025,  11:53 PM IST
  • 713
राजस्थान रॉयल्स ने सोमवार (28 अप्रैल) को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मैच में गुजरात टाइटन्स को आठ विकेट से हरा दिया। आरआर के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इस मैच में शानदार शतक जड़ा।

RR vs GT, IPL 2025: आईपीएल 2025 के 47वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 8 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 210 रनों का बड़ा टारगेट रखा था, जिसे राजस्थान के वैभव सूर्यवंशी की ऐतिहासिक पारी के बदौलत राजस्थान ने आसानी से चेज कर लिया।

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इस मैच में सूर्यवंशी ने 38 गेंदों पर 11 छक्कों और सात चौकों की मदद से 101 रन बनाए। वह 14 साल और 32 दिन की उम्र में शतक पूरा करने वाले टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए।

 

आरआर ने 15.5 ओवर में ही जीत लिए मैच
210 रनों के कठिन लक्ष्य का पीछा करते हुए, राजस्थान रॉयल्स ने 15.5 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाकर जीत हासिल की। यशस्वी जायसवाल ने 40 गेंदों पर नाबाद 70 रन बनाए।

इससे पहले, गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल के 84 और जोस बटलर के नाबाद 50 रनों की बदौलत गुजरात टाइटंस ने चार विकेट पर 209 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। राजस्थान की ओर से महेश दीक्षाना ने 2 विकेट लेकर गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया।

राजस्थान के लिए सभी मैच महत्वपूर्ण
राजस्थान रॉयल्स के लिए यह मैच बेहद महत्वपूर्ण थी, क्योंकि प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उन्हें अब हर मैच जीतना जरूरी है। वर्तमान में राजस्थान रॉयल्स प्वाइंट टेबल में 8वें स्थान पर है। वहीं, गुजरात 3 नंबर है।

RR vs GT: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, नितीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश दीक्षाना, संदीप शर्मा, युद्धवीर सिंह चरक।

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, करीम जानत, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रिसिध कृष्णा।

RO. NO 0002

RO. NO 0002

Add Comment


Add Comment

59204072026111424whatsappimage2026-07-04at4.42.27pm.jpeg
RO. NO 0002
520160720261519371008571671.png
RO. NO 13910/80
287060520260449541007062156.jpg
59204072026111424whatsappimage2026-07-04at4.42.27pm.jpeg
RO. NO 0002
520160720261519371008571671.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter