• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
ओवरस्पीड कार खंभे से टकराई, युवक-युवती की मौत
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 28 अप्रैल 2025,  12:37 AM IST
  • 830
ओवरस्पीड कार खंभे से टकराई, युवक-युवती की मौत

भिलाई । शहर में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। कोहका अवंती चौक इलाके में तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे से टकरा गई, जिससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और कार सवार युवक व युवती की मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक युवक नंदनी रोड निवासी था, जबकि युवती भिलाई सेक्टर 7 की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि कार ओवरस्पीड में थी, जिससे ड्राइवर का बैलेंस बिगड़ा और गाड़ी सीधे खंभे से जा टकराई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे से जुड़ी अन्य जानकारी एकत्र कर रही है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter


Operation not permitted