• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
व्यपार और भी
चैटजीपीटी ने शुरू किया गजब का फीचर
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 29 अप्रैल 2025,  08:38 PM IST
  • 505
चैटजीपीटी ने शुरू किया गजब का फीचर ChatGPT shopping feature: OpenAI ने ChatGPT में नया शॉपिंग

OpenAI ने अपने चैटबॉट ChatGPT में एक बड़ा बदलाव करते हुए ऑनलाइन शॉपिंग को और भी आसान और स्मार्ट बना दिया। सोमवार से शुरू हुए इस नए अपडेट में अब यूज़र्स सीधे चैट इंटरफेस पर ही प्रोडक्ट सर्च कर सकते हैं, वो भी आम बोलचाल की भाषा में। इसमें प्रोडक्ट की तस्वीरें, रेटिंग, रिव्यू और खरीदने के लिए डायरेक्ट लिंक भी शामिल होंगे।

इसे ऐसे समझ सकते हैं कि अब अगर कोई यूजर पूछे कि 5000 के अंदर अच्छा हेयर ड्रायर कौन सा है?, तो उसे तुरंत कुछ बढ़िया विकल्पों की लिस्ट मिलेगी, जिनमें हर प्रोडक्ट की फोटो, रेटिंग और खरीदने के लिए लिंक होगा। यह सुविधा फिलहाल फैशन, ब्यूटी, होम गुड्स और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी कैटेगरी में दी जा रही है।

यह नया फीचर GPT-4o मॉडल पर आधारित है, जो सभी ChatGPT अकाउंट्स (Free, Plus और Pro) पर डिफॉल्ट रूप से उपलब्ध है। यहां तक कि बिना लॉगिन किए यूज़ करने वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं। यह सुविधा Android, iPhone और वेब यूज़र्स के लिए धीरे-धीरे ग्लोबली रोल आउट की जा रही है।

गूगल को मिलेगी चुनौती?
OpenAI का यह कदम गूगल के सर्च डोमिनेंस को चुनौती देने वाला माना जा रहा। जहां गूगल पर अब प्रायोजित (Paid) विज्ञापन ज्यादा दिखते हैं, वहीं ChatGPT बिना किसी वित्ज्ञापन के जानकारी देने पर जोर दे रहा। कंपनी का कहना है कि वे किसी से कमीशन नहीं लेते और न ही पेड लिस्टिंग को प्राथमिकता देते हैं।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter