• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अपराध और भी
फर्जी ट्रेडिंग एप के जरिए बैंक मैनेजर से 21 लाख रुपए की ठगी
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 30 सितम्बर 2024,  07:25 PM IST
  • 246
फर्जी ट्रेडिंग एप के जरिए ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें एक्सिस बैंक के मैनेजर मनोज जोशी 21 लाख रुपए गंवा बैठे. ठगों ने कई गुना रिटर्न का झांसा देकर मनोज से फर्जी एप में निवेश करवा लिया.
जगदलपुर। एक बार फिर से फर्जी ट्रेडिंग एप के जरिए ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें एक्सिस बैंक के मैनेजर मनोज जोशी 21 लाख रुपए गंवा बैठे. ठगों ने कई गुना रिटर्न का झांसा देकर मनोज से फर्जी एप में निवेश करवा लिया. बोधघाट थाने में दर्ज एफआईआर के मुताबिक, शुरुआत में एप पर मनोज जोशी के निवेश को मुनाफे में दिखाया गया, लेकिन जब उन्होंने पैसे निकालने की कोशिश की तो विड्रॉल नहीं हुआ, जिससे उन्हें ठगी का अहसास हुआ. इसके बाद उन्होंने थाने में एफआईआर दर्ज कराया. बता दें कि इससे पहले भी जगदलपुर में ठगी के ऐसे दो मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें पुलिस ने अंतर्राज्यीय गिरोह को पकड़ा था. बस्तर एसपी शलभ सिंहा का कहना है कि पुलिस जल्द ही इस मामले में भी अपराधियों तक पहुंचने में सफल होगी.

RO. NO 13843/ 27

RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter