• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अन्य शहर और भी
1 मई से आरम्भ होगा कराते और आत्मरक्षा खेल शिविर
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 30 अप्रैल 2025,  10:03 PM IST
  • 792
1 मई से आरम्भ होगा कराते और आत्मरक्षा खेल शिविर

 बालाघाट। मप्र शासन खेल और युवा कल्याण विभाग संचालनालय के निर्देशानुसार खेल अधिकारी कृष्ण कुमार चौरसिया के मार्गदर्शन ने कराते और आत्मरक्षा खेल शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में ऐसे बालक और बालिकाएं जिनकी आयु 5 से 19 वर्ष के बीच में है उन्हें ग्रीष्मकालीन अवकाश का सदुपयोग करने के लिए जिला कराते प्रशिक्षण केंद्र के द्वारा मुलना स्टेडियम में 1 मई को शाम 5 बजे शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर के माध्यम से नवागत बच्चों के अंदर खेल के बारे में जानकारी और रूचि पैदा कराना है ताकि वे मोबाइल और टीवी जैसी विलासिता पूर्ण वस्तुओ में अपना कम समय दें। इस शिविर में कराते और आत्मरक्षा का प्रशिक्षण पूर्णत: निःशुल्क है। यह प्रशिक्षण सुबह 6:30 एवं शाम 5:30 बजे प्रारम्भ होगा। जो खिलाड़ी प्रशिक्षण में निरंतर आयंगे उन्हें प्रशिक्षण के समापन के बाद प्रमाण पत्र भी दिया जायेगा। इच्छुक खिलाड़ी अधिक जानकारी के लिए 9406643497 नंबर पर सम्पर्क कर सकते है व मुलना स्टेडियम में कार्यरत प्रशिक्षक सजीन्द्र कृष्णन से शाम 5 बजे शिविर का फॉर्म प्राप्त कर सकते है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter