• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अन्य शहर और भी
सांदीपनि विद्यालय में समर कैम्प का हुआ समापन
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 30 अप्रैल 2025,  10:04 PM IST
  • 594
सांदीपनि विद्यालय में समर कैम्प का हुआ समापन

बालाघाट। सांदीपनि (सीएम राइज़) विद्यालय मलांजखण्ड में 10 दिवसीय समर कैम्प का समापन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों ने हस्तकला, मूर्तिकला, ड्रॉइंग, पेंटिंग और अन्य कलाओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। समर कैम्प में विद्यार्थियों ने हस्तकला, मूर्तिकला, ड्रॉइंग, पेंटिंग, स्केच कला, आर्ट एंड क्राफ्ट, मॉडलिंग, पोस्टर मेकिंग, आई. टी. हार्डवेयर की प्रदर्शनी में भाग लिया। इसके अलावा, योग एवं ध्यान का अभ्यास, खेल कूद गतिविधियों के अंतर्गत कबड्डी, खो खो, पिटुल, बेडमिन्टन, कैरम, शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों और शिक्षकों के कार्यों की सराहना की और बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि समर कैम्प बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और उनकी प्रतिभा को निखारने में मदद करता है। कक्षा छटवीं और सातवीं के बच्चों द्वारा राजस्थानी, उडिया, बंगाली, छत्तीसगढ़ी और मराठी लोक नृत्यों पर सुंदर प्रस्तुति दी गई। सेव अर्थ लघुनाटिका का प्रदर्शन भी किया गया। बेहतर कार्य करने वाले विद्यार्थियों को मोमेंटों देकर पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि ने संस्था के प्राचार्य और शिक्षकों के कार्यों की सराहना की।समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री नागेश शेणय अधिशासी निदेशक ताम्र परियोजना मलांजखण्ड और विशिष्ट अतिथि श्रीमती निरुपमा शेणय अध्यक्ष लेडीज क्लब एचसीएल मलांजखण्ड और अन्य उपस्थित रहे।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter